Aaj Ka Mausam 30th May: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के नए इलाकों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों में है, वहीं दूसरी ओर उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के राज्यों में आज तीव्र आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी की आईएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आज मौसम काफी खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने यहां 60 से 70 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 80 किमी/घंटा तक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। आईएमडी का कहना है कि आज अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, 31 मई से 4 जून के बीच तापमान में फिर से 5-7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पूरे राज्य में आज 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बिजली चमकने के आसार हैं। इसके अगले दिन यानी कि रविवार को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बिहार में आज कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में आज 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान आने की आशंका है। आईएमडी का कहना है कि झारखंड में 31 मई से 4 जून के बीच और बिहार में 31 मई को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में आज गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
इन दोनों राज्यों में आज 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बिजली चमकने की आशंका है। इसके साथ ही आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ओले गिरने का भी अलर्ट है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आज लू की स्थिति भी बनी रह सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में इस दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 और 2 जून को भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 30 मई के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।
ओडिशा में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही ओडिशा में आज 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर आंधी चलने की आशंका है। गांगा से सटे पश्चिम बंगाल में आज हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ओडिशा में 31 मई से 2 जून के बीच बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, पश्चिम बंगाल में 2 जून से 4 जून के बीच काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play