350cc वाली ये 4 मोटरसाइकिल हो गई महंगी, कंपनी ने जारी की नई प्राइस लिस्ट; 1 जून से इतने रुपए ज्यादा लगेंगे – Hindustan Hindi News

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया (Triumph Motorcycles India) ने 3 दिन पहले अपने पोर्टफोलियो में शामिल 350cc इंजन सेगमेंट के मॉडल की कीमतें बढ़ाने की बात कही थी। अब कंपनी ने ऑफिशियली तौर पर नई कीमतों का एलान भी कर दिया है। कंपनी ने इस सेगमेंट में शामिल 4 मॉडल पर 5,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें जून 2026 से लागू होंगी। नई कीमतें स्पीड ​​T4, स्पीड ​​400, स्क्रैम्बलर 400XC और थ्रक्सटन 400 पर लागू होंगी। मॉडल के आधार पर कीमतों में यह बढ़ोतरी 2,000 रुपए से 5,000 रुपए तक है।

ट्रायम्फ और बजाज ने इस साल की शुरुआत में अपनी पूरी 400 रेंज को एक नए 350cc इंजन में बदल दिया था। हालांकि, कम GST दर का फायदा उठाने के लिए इंजन की कैपेसिटी कम की गई थी, लेकिन लॉन्च के समय कीमतों में उसी अनुपात में कमी नहीं की गई थी। अब, लॉन्च के कुछ ही हफ्तों बाद, कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।

₹ 5.5 लाख से शुरू
₹ 5.49 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 5.62 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.83 – 1.94 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.85 – 2.21 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 88,528 – 96,116
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी स्क्रैम्बलर 400XC और थ्रक्सटन 400 की कीमतों में की गई है। अब ये दोनों ही मॉडल 5,000 रुपए ज्यादा महंगे हो गए हैं। स्पीज ​​T4 की कीमत में 4,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि स्पीड ​​400 की कीमत में 2,000 रुपए की मामूली बढ़ोतरी की गई है।

कंपनी के अन्य मॉडलों की कीमतें
अभी घोषित की गई नई कीमतें स्पीड ​​T4, स्पीड ​​400, स्क्रैम्बलर 400XC और थ्रक्सटन 400 पर लागू होती हैं। ट्रैकर 400 और स्क्रैम्बलर 400X की कीमतों में इस नई अपडेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। या फिर अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इन बदलावों के साथ, ट्रायम्फ अपनी मॉडर्न क्लासिक रेंज को रॉयल एनफील्ड हंटर 350, क्लासिक 350, गुरिल्ला 450, होंडा CB350 रेंज और KTM के आने वाले कम कैपेसिटी वाले मॉडलों जैसे कॉम्पटीटर के मुकाबले में मजबूती से पेश कर रही है।

कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, ट्रायम्फ की मोटरसाइकिलें अपने-अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स वाली मोटरसाइकिलों में से एक बनी हुई हैं। इनमें लिक्विड-कूल्ड इंजन, प्रीमियम साइकिल पार्ट्स और जबरदस्त परफॉर्मेंस मिलती है। हालांकि, कुछ खरीदार 400cc प्लेटफॉर्म से नई 350cc रेंज में बदलाव के कुछ ही समय बाद कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी पर सवाल उठा सकते हैं।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News