दिल्ली में बेटे ने ही चाकू से गला रेतकर की माता-पिता और बहन की हत्या, राज खुला तो सभी रह गए सन्न, बताया क्यों किया सबका कत्ल – Jansatta

दिल्ली के नेब सराय इलाके में बेटे ने ही कथित तौर पर माता-पिता और बहन की चाकू से रेतकर हत्या कर दी। बुधवार को पति-पत्नी और बेटी की हत्या में पुलिस ने कुछ घंटों बाद दंपति के बेटे को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने आगे कहा कि आरोपी के अपने माता-पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। पुलिस ने कहा कि राजेश कुमार (51), उनकी पत्नी कोमल (46) और उनकी बेटी कविता के शव बुधवार सुबह देवली गांव में उनके घर से बरामद किए गए थे और शवों पर चाकू के घाव थे।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी रेंज) एस.के. जैन ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दंपत्ति का बेटा अर्जुन एक प्रमुख संदिग्ध था, क्योंकि घटना का क्रम उसके बयानों से मेल नहीं खा रहा था। जैन ने कहा, “हमने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसने यह अपराध इसलिए किया क्योंकि माता-पिता के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे। वह इसलिए भी परेशान था क्योंकि उसके माता-पिता बहन को उससे ज्यादा पसंद करते थे।” पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। इस हत्याकांड ने सभी को हैरान कर दिया है।
बेटे ने कहा था कि वह मॉर्निंग वॉक से लौटा तो सभी की हत्या हो चुकी थी, उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सामने बेटा बार-बार बयान बदल रहा था। इससे पहले रोने का नाटक कर रहा था कि मैं अकेले कैसे जी रहूंगा। मैं जी नहीं पाउंगा। उस पर लोगों को दया आ रही थी मगर इस कत्ल के राज से जब पर्दा उठा तो सभी दंग रह गए।
Ghaziabad News Raju Case: गाजियाबाद में 31 साल के बाद बेटे के मिलने की खुशी में मां नजर उतार रही थी, मन्नते मांग रही थी। पिता सीने से लगा रह थे इसी बीच देहरादून का एक शख्स यूट्यूब पर कमेंट करता है फिर सभी सन्न रह जाते हैं।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आज को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात तकरीबन 10 मिनट तक हुई। इस दौरान में प्रियंका गांधी ने प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे वायनाड के लिए 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विशेष सहायता की मांग की। अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने बताया कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात अच्छी रही।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News