Top News Today: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया है। विपक्षी दलों के गतिरोध के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर ऐतिहासिक धरना शुरू कर दिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों की मांगों को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ धरने पर बैठे हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में आंदोलन तेज होते जा रहा है। JAAC ने मंगलवार को जारी बयान में स्पष्ट किया कि अधिकारियों से बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम समझौता या लिखित समझौता नहीं हुआ है। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें…
देश की राजधानी नई दिल्ली में सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पहली बार प्रधानमंत्री आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) के बाहर धरने पर बैठे। कांग्रेस नेताओं ने खरगे के आवास से पैदल मार्च निकालकर पीएम आवास पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। यह धरना संसद में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के मुद्दे को स्पीकर द्वारा चर्चा न करने दिए जाने के विरोध में है। पढ़ें पूरी खबर…
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में लगातार कई दिनों से चल रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने प्रशासन के साथ किसी भी समझौते की सोशल मीडिया पर वायरल खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। JAAC ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि अधिकारी स्तर पर बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कोई लिखित समझौता या अंतिम एग्रीमेंट नहीं हुआ है। संगठन ने इसे प्रोपेगैंडा बताते हुए चेतावनी दी कि ऐसी अफवाहें आंदोलन को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा हो सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर…
बिहार सरकार ने गांवों में होल्डिंग टैक्स को लेकर फैली भ्रांति को दूर कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को विधान परिषद में स्पष्ट किया कि गांवों के गरीब लोगों से कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि इस पर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। कचरा प्रबंधन और नलजल योजना के लिए 30 रुपये मासिक पहले से ही प्रावधान है। होल्डिंग टैक्स का नियम भी पहले से है, लेकिन गरीबों से वसूली का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने रेप मामले में पोरेल समेत दो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मोगरा पुलिस को पोरेल के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त करने का भी निर्देश दिया, ताकि शिकायतकर्ता महिला की तस्वीरें और वीडियो शेयर न किए जा सकें। 23 वर्षीय पोरेल पर मेडिकल छात्रा से रेप का आरोप है। छात्रा का कहना है कि क्रिकेटर ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और रिकॉर्ड कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
संगीत जगत के दिग्गज मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के बीच कथित प्रतिद्वंद्विता की अफवाहें लंबे समय से चर्चा में रही हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि किशोर कुमार उनके पिता के बहुत बड़े प्रशंसक थे। दोनों की बॉन्डिंग बेहद करीबी थी। शाहिद रफी ने कहा कि किशोर कुमार पापा के पैर पकड़कर बच्चों की तरह रोए थे। वे पापा का बहुत सम्मान करते थे। जो अफवाहें दोनों के बीच जलन या अनबन की फैलाई गईं, वे पूरी तरह गलत थीं। पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play