Delhi Lakshmi Yojana : ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ में आवेदन करने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नया अपडेट दिया है। इस ताजा जानकारी के मुताबिक, माताओं-बहनों को अब इस योजना की पहली किस्त के लिए ज्यादा इंजतार नहीं करना पड़ेगा। कल से ही पात्र महिलाओं को इसके स्वीकृति पत्र मिलने लगेंगे। बता दें कि, दिल्ली में अब तक लाखों महिलाएं लक्ष्मी योजना में आवेदन कर चुकी हैं। दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 21-60 वर्ष की आयु की पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया, ”26 अगस्त का दिन दिल्ली की लाखों महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद, नया आत्मविश्वास और अपने सपनों को आगे बढ़ाने की नई शक्ति लेकर आएगा। ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र मिलेंगे और 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचेंगे, जो जरूरतों का संबल बनेंगे, सपनों को नई हिम्मत देंगे और दिल्ली की बहनों को अपने फैसले आत्मविश्वास के साथ लेने की शक्ति देंगे। ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मिल रहा अभूतपूर्व उत्साह अपने आप में बहुत कुछ कहता है। लाखों महिलाएं पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं और बड़ी संख्या में बहनें लगातार इस सशक्तिकरण की यात्रा से जुड़ रही हैं। रजिस्ट्रेशन खुले हैं। आप भी जुड़िए और आत्मनिर्भरता की इस नई शुरुआत का हिस्सा बनिए।”
दिल्ली लक्ष्मी योजना में राजधानी की सभी गरीब और पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने 1 अगस्त को इस योजना की शुरुआत की थी। महिलाओं को 2500 रुपये महीना देने वाली यह योजना दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए प्रमुख वादों में से एक थी। योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार, 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की वे महिलाएं, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये तक है, इस योजना के लिए पंजीकरण करा सकती हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play