Delhi News: बेंगलुरु, एजेंसी। बेंगलुरु के अस्पताल में एक अनोखा संगीत समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल के माहौल को थोड़ा अलग और खुशनुमा बनाना था। यह समारोह अस्पताल के नॉन-क्लिनिकल फ्लोर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम रात 10 बजे शुरू हुआ, जब अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद हो चुकी थीं। इसके लिए अस्पताल के कुछ खास हिस्सों को चुना गया, जबकि मरीजों के इलाज वाले क्षेत्रों को कार्यक्रम से अलग रखा गया। कार्यक्रम के लिए कई नियम भी बनाए गए थे। मरीजों की निजता का ध्यान रखा गया और आम लोगों की पहुंच सीमित रखी गई। इमरजेंसी रास्ते पूरे समय खुले रखे गए।
कार्यक्रम में लाइव संगीत के साथ लोगों के लिए अलग तरह का अनुभव तैयार किया गया। कार्यक्रम का मकसद अस्पताल को ऐसा स्थान बनाना है, जहां लोगों को सुकून, गर्मजोशी और सकारात्मक माहौल भी मिल सके।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play