पाकिस्तान की टीम पर इंग्लिश मीडिया ने उठाया सवाल तो सलमान बट बोले- पहले अपनी टीम देखो – Hindustan

इंग्लैंड के मीडिया आउटलेट्स ने पाकिस्तान की मौजूदा टीम को पिछले 50 साल की सबसे खराब टीम बताया है। पाकिस्तान को लीड्स के हेडिंग्ले में शर्मनाक हार इंग्लैंड से मिली थी। ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने भी पाकिस्तान टीम की आलोचना की थी। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने ब्रिटिश मीडिया पर पलटवार किया है। बट ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों का बचाव किया, लेकिन इंग्लिश मीडिया द्वारा उनकी आलोचना के तरीके पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा है कि हमारी टीम ने कभी भी ये बात नहीं कही कि उनका वर्ल्ड क्रिकेट में दबदबा है।

पवेलियन पोस्ट ने एक वीडियो सलमान बट का शेयर किया है, जिसमें बट ने कहा, “हमने कभी नहीं कहा कि हम वर्ल्ड चैंपियन हैं। हमने कभी बड़ी टीम होने का दावा नहीं किया, न ही हमने खुद पर घमंड किया, लेकिन सवाल यह है कि आप अपने बारे में क्या सोचते हैं? आप किस तरह की बातें करते हैं? टीमों में अलग-अलग दौर आते हैं। जब टीमें अच्छा नहीं खेलतीं।” इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने इंग्लैंड के इतिहास को कुरेदा और कहा कि उसमें अलग-अलग देशों के खिलाड़ी उनकी नेशनल टीम को रिप्रेजेंट करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अपनी मौजूदा मुश्किलों के बावजूद, अपने क्रिकेट सिस्टम के अंदर बनी टीम को मैदान में उतारता है। बट ने कहा, “कम से कम हमारी टीम कैसी भी हो, भले ही वह अब तक की सबसे खराब हो, वह हमारी अपनी है।”

उन्होंने इंग्लैंड पर आगे निशाना साधा और कहा, “यह कॉमनवेल्थ से नहीं है, जिसमें कप्तान आयरलैंड से, विकेटकीपर साउथ अफ्रीका से… एक आदमी स्कॉटलैंड से, एक आदमी ऑस्ट्रेलियन और एक आदमी वेस्टइंडीज से हो। यह छह देश एक टीम के तौर पर नहीं खेल रहे हैं।” वाकई में जब इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप 2019 में जीता था तो उसमें कई देशों के खिलाड़ी शामिल थे। कप्तान इयोन मोर्गन आयरलैंड के लिए खेल चुके थे। बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के थे। जोफ्रा आर्चर कैरेबियन थे और जेसन रॉय साउथ अफ्रीका के थे।

पाकिस्तान की टीम को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों पारी और 103 रनों के अंतर से हार मिली ती। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 135 रनों पर ढेर हो गई थी। पहली पारी में पाकिस्तान ने 171 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 409 रन बना दिए थे। उस अंतर को पाकिस्तान पाट ही नहीं पाया और पारी के अंतर से मैच हार गया।

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News