Feedback
ठिठुरन भरी सर्दी, धुंधली सुबह और घने कोहरे की चादर ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. जिससे आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बिल्कुल कम देखी जा रही है, जिस वजह से हवाई और रेल यातायात प्रभावित हो रहे हैं.
शनिवार सुबह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य हो गई. जिसके कारण 150 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हो गईं. हालांकि सुबह 7 बजे तक मौसम में कुछ सुधार हुआ और विजिबिलिटी 100-250 मीटर हो गई.
विमान कंपनियों ने एडवाइजरी जारी की
घने कोहरे की वजह की वजह से तमाम विमान कंपनियों ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष सूचना जारी की है और लोगों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट पर आने से पहले अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस देख लें. इंडिगो और एयर इंडिया सहित एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया कि है घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही हैं.
वहीं, एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि घने कोहरे के कारण हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें और उसके बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकलें.
कोहरे ने रफ्तार पर लगाई ब्रेक
राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत की सड़कों पर भी घने कोहने ने रफ्तार पर लगाम दिया है और गाड़ियां रोड पर रेंग रही हैं. धुंध इतनी ज्यादा है कि दिन में भी लाइट ऑन करके चलना पड़ रहा है. हालांकि लाइट ऑन करने के बावजूद ज्यादा दूर तक नजर नहीं आ रहा है. दरअसल, कोहरे की वजह से ड्राइविंग करना मुश्किल हो जाता है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू