दुब्बी बनास में रुक्मिणी विवाह की सजीव झांकी: भजनों पर झूमे भक्त – Dainik Bhaskar

सवाई माधोपुर| दुब्बी बनास स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के दौरान रुक्मिणी विवाह का प्रसंग श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह की मनमोहक सजीव झांकियां सजाई गईं, जिन
कथा वाचक प्रभुदास महाराज ने संगीतमय शैली में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि रुक्मिणी का भगवान के प्रति निष्काम प्रेम और अटूट विश्वास ही इस विवाह का आधार बना। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेम, समर्पण और भक्ति का महत्व समझाया।
विवाह की रस्मों और मधुर भजनों की धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। प्रभुदास महाराज ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव व संस्कारों का संचार होता है और सच्चे मन से भक्ति करने वालों पर सदैव प्रभु की कृपा बनी रहती है। आयोजन से पूरा दुब्बी बनास क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News