'हमारे पास समय है, यह कोई आम युद्ध नहीं…', ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध को लेकर क्या कहा – AajTak

Feedback
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को साफ कह दिया है कि अमेरिका को ईरान के साथ अपना युद्ध खत्म करने की कोई जल्दी नहीं है. उन्होंने इस संघर्ष को ‘साधारण युद्ध नहीं’ बताया है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समय अमेरिका के पक्ष में है. 
ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अमेरिका से बातचीत जारी रखने के लिए इच्छुक है. हालांकि, उनका कहना है कि ईरान इस वक्त गंभीर आंतरिक मुश्किलों का सामना कर रहा है. ट्रंप का दावा है कि ईरान अपने सैनिकों और पुलिसकर्मियों को वेतन भी नहीं दे पा रहा. 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘बातचीत जारी है. वे बात करना चाहते हैं. वे लगातार बात कर रहे हैं. लेकिन देखिए, वे अपने सैनिकों को वेतन नहीं दे रहे हैं, अपनी पुलिस को वेतन नहीं दे रहे हैं. वह बहुत बड़ी मुसीबत में है. सच कहूं तो हमारे पास समय है. यह एक युद्ध है, यह कोई आम युद्ध नहीं है. हमें वहां सात महीने हो चुके हैं.’
ट्रंप ने सैन्य अभियान पर होने वाले खर्च को भी कम बताया. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका इस संघर्ष में दूसरे देशों के मुकाबले बहुत ही कम पैसा खर्च कर रहा है. ट्रंप ने कहा, ‘हम तुलनात्मक रूप से बहुत कम पैसा खर्च कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि आप बहुत पैसा खर्च कर रहे हैं. मैंने उनसे कहा कि हमने जितना पैसा खर्च किया, उससे कई गुना ज्यादा रकम वेनेजुएला से वसूल ली. यह रकम 10 गुना ज्यादा है.’
यह भी पढ़ें: ‘अपनी फिटनेस सुधारो, बहुत खराब दिखते हो’, सेहत पर सवाल पूछने वाले पत्रकार पर भड़के ट्रंप
हालांकि ट्रंप ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई आंकड़े नहीं दिए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब वे ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई करने की चेतावनी दे चुके हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था कि अमेरिका ईरान के खिलाफ एक बार फिर सैन्य कार्रवाई कर सकता है. इसे उन्होंने ‘एक और एपिक फ्यूरी’ का नाम दिाय था. 
साथ ही, उन्होंने ईरान के साथ डील को लेकर भी संभावना जताई थी. ट्रंप के इन बयानों के बीच ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने के संकेत साफ नहीं है. ट्रंप का दावा है कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन दोनों देशों के बीच समझौते की शर्तों को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News