देवास के बागली में शुक्रवार सुबह एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। युवक का नाम प्रकाश उर्फ सुदामा (35) है। उसने टावर पर चढ़ने की वजह पारिवारिक समस्या बताई है।
प्रकाश सुबह करीब 6 बजे से टावर पर मौजूद है। वह लगातार अपने परिजनों और दोस्तों से फोन पर बात कर रहा है। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से चढ़ा है और अपनी मर्जी से ही तय समय में नीचे उतरेगा।
थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जीवन भिंडोरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है।
यह बागली में 12 दिन के अंदर दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले भी एक युवती बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई थी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.