भास्कर संवाददाता | बीना
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा ने विशेष पखवाड़ा शुरू किया है। 21 से 31 मार्च तक चलने वाले इस पखवाड़े में स्वच्छता अभियान, महिलाओं की मैराथन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी क्रम में रविवार को गायत्री मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।
विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि देवी अहिल्या बाई भारत की महान महिला शासक थीं। उनके शासन काल में पूरे साम्राज्य में खुशहाली थी। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि लोकमाता महिला शक्ति के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। जिस दौर में महिलाओं का घर से निकलना वर्जित था उस दौर में वह पढ़ाई किया करती थीं। वह कुशल शासक के साथ महान समाज सुधारक थीं। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय और आलेख राय ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शशि कैथोरिया, ज्योति दुबे, हरिओम चौबे, राजेंद्र सिंह ठाकुर, बलराम राय, भारती राय, सुनीता राय, मंजू बुंदेला आदि उपस्थित रहीं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.