भास्कर संवाददाता | पाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन का कार्यक्रम का प्रसारण पाली में रविवार को रोटरी क्लब में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा िक भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
पहली बार इतने बड़े स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने कार्यकर्ता पहुंचे। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में स्वागत किया। जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि राज्यमन्त्री मंजू बाघमार, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष संजय ओझा, पूर्व उप महापौर लालूभाई, समाज सेवी नंदकिशोर बंसल, मन की बात कार्यक्रम संयोजक जयवर्धन रांकावत व सह संयोजक गिरधारीसिह मंडली, पूर्व विधायक संजना आगरी कन्हैयालाल ओझा, हेमन्त चौधरी सहित उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.