मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में एस-प्रेसो उसकी एंट्री लेवल कार है। ये कंपनी के साथ देश की भी सबसे सस्ती करा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरुम कीमत सिर्फ 3.50 लाख रुपए है। अपने SUV जैसे बॉक्सी लुक और CNG ऑप्शन के चलते ये कई लोगों की पसंदीदा कार भी बनी हुई है। इतना ही नहीं, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है। नवंबर में दीवाली के मौके पर कंपनी इस कार पर 27,500 रुपए तक बेनिफिट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
एस-प्रेसो खरीदने पर ग्राहकों को 10 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ, उन्हें 10 हजार से 15 हजार रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। ये एक्सचेंज होने वाली कार की कंडीशन पर डिपेंड करता है। वहीं, 2500 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह इस कार पर कुल फायदे 27,500 रुपए के हो जाते हैं। चलिए अब इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
₹ 3.5 – 5.27 लाख
₹ 3.7 – 5.45 लाख
₹ 4.53 – 5.61 लाख
₹ 21.89 – 26.79 लाख
₹ 2.2 – 2.38 करोड़
₹ 10.32 – 18.99 लाख
CNG सपोर्ट वाला 1.0-लीटर इंजन
इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 68PS की पावर और 89NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड भी है, जबकि 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इस इंजन के साथ CNG किट का ऑप्शन भी मिलता है। CNG मोड में यह इंजन 56.69PS की पावर और 82.1NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल MT वैरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोल MT का माइलेज 24.76kmpl और CNG वैरिएंट का माइलेज 32.73km/kg है।
कई यूजफुल फीचर्स से लैस
फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और की-लेस एंट्री स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM और केबिन में एयर फिल्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, सेफ्टी के लिए अभी इसमें डुअल एयरबैग ही मिलते हैं। नए GST 2.0 लागू होने के बाद ये देश की सबसे सस्ती करा भी बन गई है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play