रामायण फिल्म की रिलीज के बीच 7% टूट गया यह शेयर, ₹285 तक फिसला स्टॉक – Hindustan

मुख्य बातें

Prime Focus Share: शेयर बाजार में गुरुवार को प्राइम फोकस लिमिटेड के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर BSE पर करीब 7% टूटकर 285 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। बता दें कि शेयरों में गिरावट तब आई है जब बड़े बजट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दरअसल, प्राइम फोकस ग्रुप का इस फिल्म से सीधा कनेक्शन है। ऐसे में फिल्म की रिलीज और कंपनी के शेयर में आई गिरावट ने निवेशकों का ध्यान खींचा है।

प्राइम फोकस ग्रुप की कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियोज फिल्म ‘रामायण’ के निर्माण से जुड़ी हुई है। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो प्राइम फोकस ग्रुप से जुड़े हैं। वहीं, ग्रुप की एक अन्य कंपनी DNEG फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और एनिमेशन से जुड़े काम में अहम भूमिका निभाती है। यही वजह है कि ‘रामायण’ जैसी बड़े बजट की फिल्म को प्राइम फोकस ग्रुप के लिए काफी अहम माना जा रहा है। फिल्म के शानदार विजुअल इफेक्ट्स और बड़े स्तर पर निर्माण को देखते हुए इस प्रोजेक्ट पर दुनियाभर के दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं।

‘रामायण’ को लेकर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में बड़े सितारे नजर आने वाले हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों तक पहुंचाने की योजना है। फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है और कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है। हालांकि, फिल्म की असली सफलता का पता बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन से ही चलेगा। अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है और इसका फायदा प्राइम फोकस ग्रुप के कारोबार को किस तरह मिलता है।

प्राइम फोकस लिमिटेड मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की कंपनी है। इसका कारोबार फिल्मों के निर्माण से लेकर उन्हें बेहतर विजुअल अनुभव देने तक फैला हुआ है। कंपनी और इसके ग्रुप की अलग-अलग इकाइयां फिल्म प्रोडक्शन, विजुअल इफेक्ट्स (VFX), एनिमेशन और पोस्ट-प्रोडक्शन जैसी सेवाओं से जुड़ी हैं। इसका मतलब है कि फिल्मों में दिखने वाले शानदार एक्शन सीन, काल्पनिक दुनिया, ग्राफिक्स और स्पेशल इफेक्ट्स तैयार करने में कंपनी की अहम भूमिका होती है। इसके अलावा फिल्म एडिटिंग, कलर करेक्शन, 3D कन्वर्जन और पोस्ट-प्रोडक्शन जैसी सेवाएं भी इसके कारोबार का हिस्सा हैं। यानी फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद उसे बड़े पर्दे पर शानदार अंदाज में पेश करने के लिए जिन तकनीकों और सेवाओं की जरूरत होती है, उनमें प्राइम फोकस ग्रुप की अहम भूमिका रहती है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News