देश के इस हिस्से में भारी बारिश के आसार, दिल्ली-UP में ब्रेक, जानें आज का मौसम – AajTak

Feedback
मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में फिलहाल बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज (14 जुलाई) पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ इस समय श्रीगंगानगर, हिसार, मेरठ, शाहजहांपुर, गोरखपुर होते हुए दक्षिण असम तक फैली हुई है. इसके अलावा उत्तर-पूर्वी बिहार, दक्षिण बांग्लादेश और असम के आसपास कई चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश बढ़ने की संभावना है.
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश की संभावना है.
बिहार समेत कई राज्यों में हल्की-मध्यम बारिश
बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं.
दिल्ली-UP में बारिश पर ब्रेक
मॉनसून ट्रफ के पूर्वी हिस्से में ज्यादा सक्रियता और स्थानीय परिस्थितियों में बदलाव के कारण दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में फिलहाल बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है. हालांकि, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून के दोबारा सक्रिय होने पर इन क्षेत्रों में फिर से बारिश देखने को मिल सकती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News