देश के उभरते उद्योगों में 2030 तक 35 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित होंगे – Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र 2030 तक 35 करोड़ से अधिक नई नौकरियां पैदा कर सकते हैं। विभिन्न कौशल परिषदों और उद्योग संगठनों के ताजा अनुमान में यह कहा गया है। इंडिया डायडैक्टिक्स एसोसिएशन (आईडीए) ने कहा कि रोजगार की इस क्षमता में वृद्धि के साथ ही त्वरित कौशल विकास, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग तथा शिक्षा जगत के बीच मजबूत सहयोग की तत्काल आवश्यकता है। ऑटोमोटिव क्षेत्र 2030 तक 20-25 लाख प्रत्यक्ष नौकरियां जोड़ सकता है। लॉजिस्टिक क्षेत्र में इस दौरान 47 लाख अतिरिक्त कुशल श्रमिकों की आवश्यकता होगी, जबकि दूरसंचार क्षेत्र में 10 लाख नए पदों के सृजन का अनुमान है।स्वच्छ
ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक 44 लाख से अधिक पूर्णकालिक नौकरियों की जरूरत होगी और कपड़ा तथा परिधान उद्योग में अगले तीन वर्षों के भीतर लगभग दो करोड़ नई नौकरियों की उम्मीद है। इसमें कहा गया कि चूंकि उद्योग प्रमुख और शिक्षक इस चुनौती और अवसर दोनों को पहचान रहे हैं, इसलिए भारत की शिक्षा और कौशल प्रणालियों को नियोक्ताओं की उभरती जरूरतों के साथ जोड़ा जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News