देहरादून में BJP नेता के मर्डर के बाद बवाल: पत्नी ने आरोपियों के घर ईंट बरसाई, मीडिया-पुलिस पर पथराव; 3 घर-… – Dainik Bhaskar

देहरादून के बैरागीवाला गांव में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच हुए विवाद में भाजपा से जुड़े विनोद कुमार की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर आईटीबीपी को बुलाया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने क
मृतक की पत्नी ने आरोपियों के घर पर ईंटें फेंकीं, जिन्हें पुलिस ने वहां से हटा दिया। इससे पहले गुस्साए लोगों ने आरोपियों के 3 घरों और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस और मीडिया पर भी पथराव किया गया। इस दौरान एसपी सिटी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
भीड़ ने पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता भी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई। किसी भी बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद की गई थी, जिसे करीब तीन घंटे बाद बहाल कर दिया गया।
प्रशासन ने मुख्य आरोपी के घर की बाउंड्री वॉल और दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है, लेकिन ग्रामीण पूरे मकान को गिराने की मांग पर अड़े हैं। हत्या के मामले में 12 नामजद और 30-35 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
तस्वीरें देखिए-
3 पॉइंट में पूरा विवाद…
1. खेत में पानी लगाने और पैसे को लेकर हुआ विवाद- विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक विशेष समुदाय के परिवार और पीड़ित परिवार के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के पिता के अनुसार, घटना से एक दिन पहले सेटरिंग के 14 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर बातचीत हुई थी।
शनिवार शाम को जब उनके बेटे ने पैसे दिए, तो वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों को भड़काया गया। इसी दौरान खेत के कुलावे (ट्यूबवेल) से पानी डालने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
2. एक की मौत, 3 घायल- हमले में सिर पर हथौड़ा लगने से विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रविवार सुबह इलाके में तैनाव फैल गया।
3. भारी तनाव और PAC- घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) तैनात कर दी गई है।
देहरादून में मर्डर के बाद बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉक से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News