सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, ट्रॉनिका सिटी में अवैध मजार पर चला बुलडोजर – AajTak

Feedback
गाजियाबाद में अवैध निर्माणों और सरकारी भूमि पर कब्जों के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में रविवार को लोनी क्षेत्र के ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके के सेक्टर C-1 में बड़ी कार्रवाई की गई. यूपीसीडा की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी एक मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.
दरअसल, यह कार्रवाई भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में की गई. पूरे क्षेत्र को पहले ही सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो. कार्रवाई के दौरान 400 से अधिक पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी गई.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के सभी जिम ट्रेनर्स का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, छिपाया असली नाम तो दर्ज होगी FIR
अधिकारियों ने बताया कि संबंधित मजार सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित थी. नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इसे ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त
गौरतलब है कि गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद से जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में हैं. अपराधियों के सत्यापन अभियान के साथ-साथ अवैध संपत्तियों और निर्माणों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.
हाल के दिनों में प्रशासन ने कई अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की है. कुछ दिनों पहले ही पांच अवैध मदरसों को सील किया गया था, जबकि डासना क्षेत्र में एक अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया था. इसके अलावा मोदीनगर में मस्जिद के पास बनी 14 अवैध दुकानों पर भी बुलडोजर चलाया गया था.
गाजियाबाद
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि प्रशासन अवैध कब्जों और निर्माणों को लेकर अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरत रहा है.
प्रशासन का सख्त संदेश
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देशों और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के नेतृत्व में की जा रही है. पूरे जनपद में अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा.
डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि अवैध रूप से बनी मजार को हटाने की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है. उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण कराने वालों की भी पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.
गाजियाबाद
400 पुलिसकर्मियों की निगरानी में कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई. मौके पर भारी पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य टीमें मौजूद रहीं. किसी भी प्रकार की भीड़ या विरोध की स्थिति को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र को पहले से ही सील कर दिया गया था.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे सभी निर्माणों को चिन्हित कर हटाया जाएगा.
यह कार्रवाई गाजियाबाद में चल रहे व्यापक अभियान की एक और बड़ी कड़ी मानी जा रही है, जिसके तहत लगातार अवैध निर्माणों पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News