मेरठ । फाल्गुन मास में श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जय श्री श्याम और दीनों के नाथ के जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस निशान यात्रा का शुभारंभ बीजेपी नेता अमित मूर्ति ने किया। उन्होंने विधिवत धर्मध्वजा थामकर यात्रा का विधिवत प्रारंभ किया। इसमें समस्त भक्तों में उत्साह नजर आया। यह निशान यात्रा साबुन गोदाम से प्रारंभ होकर ज्वालानगर, टीपीनगर होते हुए सिद्धपीठ दो शेरो वाला शिव मंदिर तक पहुंची। इस दौरान मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। सिद्धपीठ दो शेरो वाला शिव मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रभु से सुख और समृद्धि से कामना की गई।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर अशोक गुप्ता, बीजेंद्र सिंघल, अनुज गर्ग, मोहन अग्रवाल, मोहित गुप्ता, अमित चौधरी, राम कुमार गर्ग, सोनू शर्मा, निखिल गोयल, कपिल सिंघल और नीरज सिंघल आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2026. All Rights Reserved