Feedback
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैन्स को उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पहली बार मैदान पर उतरेंगे, लेकिन सोमवार (18 मई) को मुकाबला शुरू होने से ठीक पहले लाखों प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस पर साफ कर दिया कि धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और इसी वजह से वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे.
यह सीएसके का लीग स्टेज का आखिरी होम मैच था, ऐसे में चेन्नई का माहौल पूरी तरह भावुक हो गया. महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं.
🚨 Toss update from Chennai 🚨@ChennaiIPL won the toss and elected to bat first against @Sunrisers
Updates ▶️ https://t.co/4SxAzYKEvY#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH pic.twitter.com/u4gjxRo6HK
सीजन शुरू होने से पहले उन्हें पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (काफ स्ट्रेन) हुआ था, जिसके कारण शुरुआत में कहा गया कि वह कुछ शुरुआती मैच मिस करेंगे, लेकिन चोट लगातार गंभीर होती गई और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्हें एक नई चोट भी लगी. इसी वजह से सीएसके मैनेजमेंट ने कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया.
टॉस के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘एमएस यहां हैं, लेकिन वह इस मैच के लिए फिट नहीं हैं.’ उन्होंने यह भी बताया कि चेपॉक की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं दिख रही और टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाना चाहती है.
धोनी के नहीं खेलने की खबर सामने आते ही चेपॉक स्टेडियम में मायूसी साफ दिखाई दी. हजारों फैन्स सिर्फ माही को मैदान पर देखने के लिए पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर भी #Dhoni ट्रेंड करने लगा और फैन्स लगातार सवाल पूछते नजर आए. धोनी की गैरमौजूदगी ने एक बार फिर उनके रिटायरमेंट की अटकलों को हवा दे दी है.
खासतौर पर उनका 2021 का वह बयान फिर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘मेरा आखिरी T20 चेन्नई में होगा.’ अब जब CSK अपना आखिरी होम मैच खेलने उतरी और धोनी मैदान पर नहीं उतरे, तो फैन्स भावुक हो गए.
हालांकि धोनी प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं है, लेकिन वह टीम के साथ स्टेडियम पहुंचे. सीएसके ने फैन्स से मैच के बाद स्टेडियम में रुकने की अपील भी की क्योंकि टीम ‘लैप ऑफ ऑनर’ करने वाली है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि धोनी मैच के बाद मैदान पर आएंगे और फैन्स को शायद इस सीजन आखिरी बार चेपॉक में उनका दीदार हो सके.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू