'नमाज पढ़ती हूं, पूजा भी करती हूं', पेरेंट्स की हिंदू-मुस्लिम शादी पर बोली CID एक्ट्रेस – AajTak

Feedback
 CID एक्ट्रेस अंशा सैयद किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने काम से वो इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुकी हैं. टीवी पर उनका काम सबने देखा है, लेकिन बहुत कम लोग उन्हें असल जिंदगी में जानते हैं. अब अंशा ने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की है.
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में अंशा सैयद ने बताया कि उनके पेरेंट्स को अलग धर्मों से हैं और दोनों की इंटरफेथ मैरिज हुई.
 
एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि उनके माता-पिता दो अलग-अलग धर्मों से हैं, तो किस धर्म को फॉलो करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बचपन से नाना-नानी के साथ रही हूं, तो मेरा झुकाव उनके लिए ज्यादा है.
अंशा सैयद कहती हैं कि जब मेरे मम्मी-पापा की शादी हुई, तो दोनों अपने-अपने रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे. मम्मी-पापा ने निकाह भी किया और शादी भी. 
 
अंशा सैयद कहती हैं कि नमाज भी पढ़ती हूं, पूजा भी करती हूं. हम ईद में खीर बनाते हैं और दिवाली पर पूजा भी करते हैं. हम नवरात्रि में गरबा करते थे. गणपति में गणपति की पूजा करते हैं. 
 
एक्ट्रेस ने कहा कि हमारे घर में धर्म को लेकर रोक-टोक नहीं है. उनसे पूछा गया कि आपके नाम के आगे सैयद लगता है, तो आप खुद को किस धर्म से मानती हैं.
 
अंशा कहती हैं कि धर्म को लेकर मैं कंफ्यूज हो जाती हूं. अगर मेरे पेरेंट्स दो धर्मों को मानते हैं, तो मैं कैसे बोलूं कि मैं सिर्फ हिंदू हूं या सिर्फ मुस्लिम हैं. 
 
मेरे अंदर तो मेरे माता-पिता दोनों का हिस्सा है. इसलिए मैं कहती हूं कि जब किसी बच्चे पेरेंट्स अलग धर्म से होते हैं, तो वो बच्चा खुद कंफ्यूज हो जाता है कि वो किस धर्म से है. मैं नहीं बता सकती कि मैं क्या हूं. 
All Photo: (Facebook/ANSHA.SAYED.PURVI.CID)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News