नमाज पढ़ने जा रहे बुजुर्ग को आवारा सांड ने पीछे से उठाकर सड़क पर पटका, CCTV में कैद हुई घटना – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से आवारा पशुओं के आतंक की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां जुम्मे की नमाज पढ़ने जा रहे एक बुजुर्ग पर पीछे से आए आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया. सांड की जोरदार टक्कर से बुजुर्ग कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे. पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, यह घटना बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के गांव पखनपुर के मोहल्ला हैजरपुर वीरचंद की है. घायल बुजुर्ग की पहचान अब्दुल खलिक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घटना करीब दो दिन पहले की है, जब वह रोज की तरह जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहे थे.
यह भी पढ़ें: बिजनौर में शर्मनाक वारदात: 12वीं के छात्र ने सहपाठी छात्रा से कैफे में किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर दोस्त संग मिलकर किया ब्लैकमेल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अब्दुल खलिक सामान्य रूप से सड़क पर पैदल चल रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक आवारा सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया. बुजुर्ग को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़े.
पीछे से आया सांड, बुजुर्ग को संभलने का मौका भी नहीं मिला
CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि बुजुर्ग सड़क पर आराम से आगे बढ़ रहे हैं. तभी पीछे से दौड़ता हुआ सांड आता है और सींग मारते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार देता है. टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े.
अचानक हुए इस हमले से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने किसी तरह सांड को वहां से भगाया और घायल बुजुर्ग को उठाकर अस्पताल पहुंचाया.
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. लोग लगातार सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
देखें वीडियो…
अस्पताल में इलाज के बाद मिली छुट्टी
हमले में अब्दुल खलिक को गंभीर चोटें आईं. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
परिजनों के मुताबिक, फिलहाल अब्दुल खलिक घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. हालांकि इस घटना ने पूरे परिवार को डरा दिया है. डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने और नियमित जांच कराने की सलाह दी है.
ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद गांव के लोगों में आवारा पशुओं को लेकर भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से छुट्टा सांड और अन्य आवारा पशु खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें पकड़ने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है.
लोगों का कहना है कि इन आवारा पशुओं की वजह से राहगीरों, बुजुर्गों और बच्चों की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है. कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया.
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में घूम रहे आवारा सांड को जल्द पकड़वाया जाए और छुट्टा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर आवारा पशुओं की समस्या और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News