Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। इससे बड़ी शर्म की बात और क्या होगी कि अररिया को जिला का दर्जा मिले 35 साल से अधिक होने के बावजूद शहर के लोग आज भी जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि इस बीच सड़क व नाला के नाम पर अरबों रूपये जरूर फूंक दिये गये लेकिन समस्या का स्थायी निदान नहीं हुआ। आज भी शहर का आधे से अधिक मोहल्ले हल्की बारिश में ही तालाब में तब्दील हो जाती है। इससे बाद शुरू होती है आवागमन की परेशानी। गनीमत मानिये अभी तो पंप सेट लगाकर पानी की निकासी भी कर ली जाती है, पहले तो यह भी संभव नहीं था।
बहरहाल शनिवार की देर रात से लेकर रविवार की सुबह तक हुई झमाझम बारिश से जहां धान उत्पादन किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं शहर में भारी जलजमाव से लोग परेशान हो गये। परेशान बस स्टैंड के दुकानदारों, स्टैंड क्लर्क व अन्य लोगों ने बीच पानी में खड़े होकर अपनी नाराजगी जताई। इसके साथ नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारोबाजी भी की। प्रदर्शन कर रहे अशोक पासवान, रितेश कुमार यादव, राजेश कुमार पासवान, अशोक पासवान, प्रमोद साह, मिस्टर अंसारी, आशीष पासवान, वीरेंद्र यादव, टुनटुन राय, छोटू शंकर, प्रमोद साह, अमर राय, गोपाल राय आदि ने बताया कि जल जमाव के कारण हमलोगों का कारोबार पूरी तरह ठप हो ता है, आखिर कब हमलोगों को जल जमाव से मुक्ति मिलेगा। कब अररिया को बस स्टैंड मिलेगा। स्टैंड क्लर्क राजेश पासवान ने बताया कि बसस्टैंड में भारी जल जमाव के कारण यात्रियों को बस या अन्य वाहनों पर चढ़ने में काफी परेशानी होती है। कई तो पानी में चढ़ना भी नहीं चाहते। सर्विस रोड भी अतिक्रमण का शिकार है। पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कत होती है। सच कहें तो टैक्स देने के बावजूद लोग ठगा-ठगा महसूस कर रहे हैं।इधर नप के कार्यपालक पदाधिकारी चन्द्रराज प्रकाश ने बताया कि पंप सेट के सहारे कर्मी जल जमाव से लगातार निजात दिलाने का काम जारी है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play