नर्सिंग एकता मंच का धरना 195वें दिन भी जारी देहरादून। मांगों के समाधान की आस में नर्सिंग एकता मंच का धरना मंगलवार को 195वें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मी और अभ्यर्थी धरनास्थल पर डटे रहे। सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय न लिए जाने पर आंदोलनकारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंच ने चेतावनी दी है कि जल्द सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया जाएगा।अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार के लिए एक माह का समय लिया था, लेकिन तय अवधि बीतने के बाद भी कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया।
उनका कहना है कि डीजी हेल्थ का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, इसके बावजूद कार्रवाई लंबित है। आंदोलन को और व्यापक बनाने के लिए जल्द ही कुमाऊं मंडल में भी धरना शुरू किया जाएगा, ताकि प्रदेशभर के नर्सिंग अभ्यर्थियों और कर्मियों की आवाज सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला तो बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थी और कर्मी मिलकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। धरने में नवल पुंडीर, प्रवेश रावत, भास्कर, पवन समेत अन्य नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play