नशे की हैवानियत ने छीनी मासूम की मुस्कान, बेतिया में किशोरी की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरा जनाक्रोश – Zee News

Bettiah News: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के चैलाभर गांव में नशे में धुत दुकानदार द्वारा किशोरी की पिटाई से आक्रोश फैल गया. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बेतिया–मझौलिया मुख्य मार्ग जाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है.
Trending Photos
Bettiah News: बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मझौलिया थाना क्षेत्र के चैलाभर गांव में एक नशे में धुत दुकानदार ने किशोरी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साए ग्रामीणों ने बेतिया–मझौलिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सड़क पर बैरिकेटिंग कर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया. सड़क जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बताया जा रहा है कि यह घटना बीती देर शाम की है, जब एक किशोरी दुकान पर सामान खरीदने गई थी. इसी दौरान नशे में धुत दुकानदार मनोज गिरी ने बिना किसी वजह के किशोरी के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी. अचानक हुई इस घटना से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी.

ये भी पढ़ें: सरेआम बेइज्जती बनी मौत की वजह! धनबाद में मां-बेटी पर जुल्म, नाबालिग ने दी जान

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. किशोरी के परिजनों ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. हालांकि घटना के बाद से आरोपी दुकानदार फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई.
आज सुबह से ही परिजन और ग्रामीण आरोपी दुकानदार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक सड़क जाम खत्म नहीं किया जाएगा. मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News