admin
News Admin
नागपुर: नागपुर वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने नागपुर से पुणे और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। अगर इस पर रेलवे बोर्ड की सहमति मिलती है, तो आने वाले समय में यात्रियों को एक और बड़ी सुविधा मिल सकती है।
नागपुर के मंडलीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मंडल रेल प्रबंधक विनायक गर्ग ने यह बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड को नागपुर से पुणे और मुंबई के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह ट्रेनें यहां की जरूरत हैं।
हालांकि, रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद नागपुरवासियों को पुणे और मुंबई के लिए वंदे भारत स्लिपर ट्रेन की सौगात मिलने की उम्मीद है। अगर यह योजना पूरी होती है, तो नागपुर का कनेक्टिविटी नेटवर्क और भी मजबूत होगा, जिससे यात्रियों को यात्रा में बड़ा फायदा मिलेगा।
वहीं, नागपुर के लिए वर्तमान में पुणे और मुंबई के लिए भले ही गाड़ियां हैं, लेकिन यहां से आने जाने वाले यात्रियों की संख्या त्योहारों में ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी ज्यादा रहती है। इस कारण यहां से पुणे व मुंबई के लिए वंदे भारत ट्रेन की दरकार है। फिलहाल नागपुर से तीन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें नागपुर-इंदौर, नागपुर-बिलासपुर और हाल ही में शुरू हुई नागपुर-सिकंदराबाद ट्रेन शामिल है।
Copyright © All rights reserved