नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर पार्क परिसर स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सोमवार शाम भक्ति, अभिनय और पौराणिक गांभीर्य का अनूठा संगम देखने को मिला। रविवार को हुई बेमौसम बारिश के कारण स्थगित हुए मंचन के बाद, सोमवार को श्रीराम कला मंदिर संस्थान के तत्वावधान
तपस्या के अहंकार में डूबे देवर्षि नारद के रूप में युवा कलाकार शिवम उपाध्याय ने अपने सशक्त अभिनय से खूब वाहवाही लूटी। वहीं वैकुंठनाथ भगवान विष्णु की गरिमामयी भूमिका में पंडित गिरिराज जोशी ने शांत और दिव्य भाव-भंगिमा से दर्शकों का दिल जीत लिया। भोलेनाथ के रूप में मदन आचार्य और ब्रह्माजी के किरदार में भरत मारू प्रकट हुए, पूरा मैदान हर-हर महादेव और जयघोष से गूंज उठा। देवराज इंद्र के रौबदार पात्र को रवि जोशी ने जीवंत किया। राजा दशरथ की गंभीर भूमिका में मक्खन जोशी ने छाप छोड़ी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.