मानिकबाद में 10 दिनी रामलीला शुरू, नारद मोह का जीवंत मंचन – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज |देवरी
देवरी प्रखंड के मानिकबाद स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार रात 10 दिवसीय रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन बिहारी यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पर्दा उठते ही मंदिर परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों और भक्तिमय माहौल में डूब गया। पहले दिन बाबा वैद्यनाथ रामलीला मंडल के कलाकारों ने ‘नारद मोह’ प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के सधे अभिनय ने प्रसंग को जीवंत कर दिया, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में श्रीराम के जीवन चरित्र से जुड़े प्रमुख प्रसंगों का मंचन जारी रहेगा। मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष बमशंकर उपाध्याय, सचिव काशीनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष महेश कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष लालजीत सिंह, मनोहर महतो, अशोक यादव, शंकर मंडल, सिकंदर सिंह, सोमर राणा, खिरो राणा, शंकर उपाध्याय, भुना यादव, रवि यादव, संतोष यादव और मनोहर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
रामलीला हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा: पवन बिहारी उद्घाटन संबोधन में पवन बिहारी यादव ने कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का अटूट हिस्सा है। यह मंचन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने पूजा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा मजबूत होता है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News