निक्की हेली बोलीं- भारत से रिश्ते बिगाड़ना बड़ी गलती: ट्रम्प को चेताया- भरोसा टूटा तो 25 साल की मेहनत खराब … – Dainik Bhaskar

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत से संबंधों को लेकर ट्रम्प प्रशासन को चेतावनी दी है। न्यूजवीक मैगजीन में लिखे अपने आर्टिकल में निक्की कहा कि अगर भारत के साथ 25 साल में बना भरोसा टूटता है, तो यह एक रणनीतिक गलती होगी। ​​​​​
निक्की ने यह आर्टिकल ट्रम्प के भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ और उसके दोनों देशों के संबंध पर असर के बारे में लिखा है। उन्होंने ट्रम्प प्रशासन को सलाह दी है कि वह भारत को एक और लोकतांत्रिक साझेदार माने।
‘भारत-अमेरिका के रास्ते अलग लेकिन मंजिल एक’ निक्की ने आर्टिकल की शुरुआत रीगन और इंदिरा गांधी के बीच 43 साल पहले हुए एक मुलाकात से की है। उन्होंने लिखा- जुलाई 1982 में अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने व्हाइट हाउस में भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लिए डिनर रखा था।
उस समय उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका दो आजाद देश हैं। कभी-कभी हमारे रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही है। लेकिन चार दशक बाद आज अमेरिका-भारत संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।
निक्की बोलीं- भारत पर टैरिफ लगाया, चीन पर नहीं
निक्की ने अपने आर्टिकल में आगे लिखा कि चीन पर रूस से तेल खरीदने के बावजूद कोई प्रतिबंध नहीं है, जबकि भारत पर अमेरिकी टैरिफ लगाए जा रहे हैं। हेली के मुताबिक यह दिखाता है कि अमेरिका- भारत रिश्तों पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
हेली ने कहा कि भारत ही वह देश है जो एशिया में चीन की बढ़ती ताकत को बैलेंस कर सकता है। पूर्व राजदूत ने यह भी कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही जापान को पीछे छोड़ देगा। भारत का यह उभार चीन की महत्वाकांक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक विवाद को अगर लंबे समय के लिए बढ़ाया गया, तो चीन इसका फायदा उठा लेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सीधे पीएम मोदी से बात करें और रिश्तों को फिर से पटरी पर लाएं।
निक्की बोलीं- ट्रम्प प्रशासन के दो मकसद, पूरा करने के लिए भारत की जरूरत
‘भारत एक लोकतांत्रिक देश, दुनिया के लिए खतरा नहीं’
हेली ने कहा कि लंबी समय के लिए भारत का महत्व और गहरा है। भारत ने 2023 में चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बनना शुरू कर दिया है। जहां चीन की ज्यादातर आबादी बूढ़ी हो रहा है, वहीं भारत में ज्यादातर काम करने वाले लोग अभी जवान हैं।
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही जापान को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ जाएगा। भारत का उभार चीन के बाद की सबसे बड़ी भू-राजनीतिक घटना है और यही चीन की महत्वाकांक्षाओं को सबसे बड़ी चुनौती देगा। फर्क ये है कि भारत लोकतंत्र है, इसलिए उसका उभार दुनिया के लिए खतरा नहीं, बल्कि अवसर है।
अमेरिका को भारत को वैसा ही महत्व और संसाधन देने चाहिए जैसा वह चीन या इजराइल को देता है। भारत और अमेरिका की दोस्ती और दशकों पुराना भरोसा मौजूदा मुश्किलों को पार करने का मजबूत आधार है।
——————————————
टैरिफ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
अमेरिका बोला-भारत पर प्रतिबंध का मकसद रूस पर दबाव बनाना:इससे यूक्रेन जंग रोकने में मदद मिलेगी, भारत पर अब तक 50% टैरिफ लगाया
अमेरिका ने रूस पर दबाव बनाने के लिए भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीविट ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News