नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर बढ़ाए जाने के बाद फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन्स (फियो) ने निर्यात ऋण की अवधि बढ़ाने की मांग की है। फियो का कहना है कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितता को देखते हुए निर्यातकों के लिए प्री-शिपमेंट और पोस्ट-शिपमेंट ऋण की अवधि 270 दिन से बढ़ाकर 450 दिन की जानी चाहिए। फियो के अध्यक्ष एससी रल्हन ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दबाव और कीमतों में स्थिरता बनाए रखने के लिए रेपो दर में बढ़ोतरी को समझा जा सकता है। इससे कर्ज महंगा होगा और निर्यातकों, खासकर छोटे और मध्यम उद्योगों पर वित्तीय बोझ बढ़ सकता है।
निर्यातक इस समय बेहद अनिश्चित वैश्विक माहौल में काम कर रहे हैं। भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव, आपूर्ति शृंखला में बाधा, परिवहन में अधिक समय लगना और भुगतान मिलने में देरी के कारण निर्यात कारोबार में पैसा लंबे समय तक फंसा रहता है। ऐसे में ब्याज दर बढ़ने से कम मार्जिन पर काम करने वाले भारतीय निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित हो सकती है।उन्होंने कहा कि आरबीआई की सख्त मौद्रिक नीति के साथ निर्यातकों के लिए लक्षित नकदी सहायता और सस्ता निर्यात ऋण उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इससे निर्यातक बढ़ती उत्पादन और वित्तीय लागत को संभाल सकेंगे, उत्पादन जारी रख सकेंगे और विदेशों से मिले ऑर्डर समय पर पूरे कर सकेंगे। निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बनाए रखने के लिए सस्ते कर्ज की उपलब्धता और उचित नीतिगत सहयोग जरूरी है। खासकर छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध होना जरूरी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play