नेपाली नागरिक 2.01 लाख भारतीय रुपए के साथ गिरफ्तार: भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB ने अवैध रूप से नेपाल ले जाते प… – Dainik Bhaskar

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अवैध रूप से भारतीय मुद्रा नेपाल ले जाने के आरोप में एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है।
जवानों ने उसके पास से 2 लाख 1 हजार 200 रुपये भारतीय मुद्रा और एक यामाहा मोटरसाइकिल जब्त की है।
यह कार्रवाई 19वीं वाहिनी SSB की एफ कंपनी, धनतोला के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 128 के पास की।
नेपाल जाने की फिराक में था
जब्त राशि और वाहन सहित गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, ठाकुरगंज को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, SSB को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार नेपाली नागरिक भारी मात्रा में भारतीय रुपये लेकर नेपाल जाने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही धनतोला SSB कैंप से विशेष गश्ती दल को सक्रिय किया गया।
इसी दौरान मोटरसाइकिल से सीमा की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को जवानों ने रोककर तलाशी ली।
तलाशी में उसके पास से कुल 2,01,200 रुपये बरामद हुए, जिसमें – 500 रुपये के 367 नोट, 200 रुपये के 48 नोट और 100 रुपये के 81 नोट शामिल हैं।
लोहागाड़ा हाट से ला रहा था रुपये
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय मो. जालिम (पिता अब्दुल वासिद), निवासी शरणामती, वार्ड संख्या-1, राजगढ़, जिला झापा, नेपाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह लोहागाड़ा हाट से रुपये लेकर मोटरसाइकिल से नेपाल जा रहा था।
SSB ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए रुपये और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। मामले में आगे की जांच सीमा शुल्क विभाग, ठाकुरगंज द्वारा की जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News