Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट लाइन डे के अवसर पर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां कार्यरत पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना। एसपी ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की कार्य संबंधी कठिनाइयों और अन्य समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं उचित समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मियों की जायज समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play