रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अगर समय रहते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सचेत नहीं हुए तो देश में बांग्लादेश और नेपाल से भी बदतर स्थिति पैदा हो सकती है। देश तबाही के कगार पर है। उन्होंने दिल्ली में युवाओं को लेकर यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी छात्रों से मुलाकात हुई है। छात्र-छात्राओं के अनुसार दिल्ली में करीब 40 लाख युवा सड़कों पर हैं और वे राहुल गांधी के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। मंत्री ने दावा किया कि युवा केवल एक आदेश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी ने फिलहाल उन्हें रोक रखा है।
40 लाख युवा हैं तो केंद्र सरकार कितनी सेना बुलाएगी। इन्हें कैसे रोक लिया जाएगा। डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि किसान, दलित, आदिवासी, मुसलमान परेशान हैं। सरकार परेशानी के लिए बनी है क्या? उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते देश के प्रधानमंत्री सचेत नहीं हुए तो देश में बांग्लादेश और नेपाल से भी बदतर स्थिति पैदा हो सकती है। सिर्फ एक ही मांग है कि ज्ञानेश कुमार को हटाएं, लेकिन मान नहीं रहे हैं। 13 करोड़ लोगों के नाम काट रहे हैं। इसमें तो कई देश की जनसंख्या शामिल हो जाती है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play