न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में PM मोदी का ऐसा हुआ ग्रैंड वेलकम, समारोह की तस्वीरें जीत लेंगी दिल – AajTak

Feedback
न्यूजीलैंड दौरे के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में कला और संस्कृति का एक अद्भुत और भव्य संगम देखने को मिला. (Photo: PTI)
ऑकलैंड में ‘किया ओरा मोदी’ नाम के भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी शामिल हुए.  PM मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच संबंध सुखद यादों, अटूट दोस्ती, साझा मूल्यों और आपसी कमिटमेंट पर आधारित हैं. (Photo: PTI)
दर्शकों की तालियों और उत्साह के बीच PM मोदी ने कहा, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत जिस गति से विकास कर रहा है, वह अभूतपूर्व है. आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है. (Photo: PTI)
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया को विकास का एक नया मॉडल दे रहा है. भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है. यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आपके बीच 140 करोड़ भारतवासियों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं. (Photo: PTI)
‘मोदी-मोदी’ के नारों और उत्साह के बीच PM मोदी ने कहा, ‘आज भारत में UPI के जरिए हर महीने अरबों डिजिटल लेनदेन हो रहे हैं. भारत ड्रोन टेक्नोलॉजी और स्पेस इकोनॉमी में नई ऊंचाइयां छू रहा है.’ (Photo: PTI)
 
अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में ऑकलैंड पहुंचे PM मोदी ने कहा, भारत और न्यूजीलैंड दोनों देशों के व्यवसायों को नए अवसर मिलेंगे. (Photo: PTI)
 
पीएम मोदी ने बताया ‘न्यूजीलैंड वो जगह है, जहां सड़कों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है. कहीं खंडाला है, कहीं बॉम्बे हिल्स है, कहीं कोरोमंडल है, कलकत्ता स्ट्रीट है, दिल्ली क्रिसेंट है, अमृतसर स्ट्रीट है.’ (Photo: PTI)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News