पटाया वॉकिंग स्ट्रीट पर भारतीय पर्यटक की चप्पल- जूतों से पिटाई, पैसे को लेकर हुआ था विवाद – AajTak

Feedback
थाईलैंड के पटाया वॉकिंग स्ट्रीट पर 27 दिसंबर की सुबह एक भारतीय पर्यटक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, कथित तौर पर सेक्स सर्विस कॉस्ट को लेकर हुए विवाद के बाद ट्रांसजेंडर महिला सेक्स वर्कर के एक ग्रूप ने उस व्यक्ति पर हमला कर दिया. घायल भारतीय नागरिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि उनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है.
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल
इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 27 दिसंबर की सुबह करीब 5:30 बजे हुई. आरोप है कि भारतीय पर्यटक और एक ट्रांसजेंडर महिला के बीच सेक्स सर्विस के पैसे को लेकर विवाद हुआ था. इसी बात पर झगड़ा बढ़ गया और बाद में कई लोग इसमें शामिल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सवांग बोरिबून धम्मस्तान फाउंडेशन के बचावकर्मी मौके पर पहुंचे.
An Indian man who refuses to pay for a “service” is beaten by a group of trans men in Thailand. pic.twitter.com/oSYav9bjg4
वहां उन्होंने एक घायल विदेशी नागरिक को देखा, जिसकी पहचान बाद में 52 वर्षीय भारतीय नागरिक राज जासूजा के रूप में हुई. उनके चेहरे और सिर के पीछे गंभीर चोटें थीं. मौके पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पट्टामकुन अस्पताल ले जाया गया.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कई ट्रांसजेंडर महिलाएं उस व्यक्ति को घेरकर सड़क पर दौड़ाती हैं और चप्पलों और जूतों से मारती हैं. हालांकि, इंडिया टुडे ने इन वीडियो की पुष्टि नहीं की है.
भारतीय पर्यटक को आईं काफी चोट
थाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक 19 वर्षीय स्थानीय युवक ने बताया कि झगड़े की शुरुआत गली के पास एक ट्रांसजेंडर महिला और भारतीय पर्यटक के बीच बहस से हुई थी. दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर हाथापाई शुरू हो गई. बाद में उस महिला ने अपने दोस्तों को बुला लिया, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई. वहां मौजूद लोगों का कहना है कि कई लोग हमले में शामिल हो गए और मदद पहुंचने से पहले ही भारतीय पर्यटक को काफी चोटें आ चुकी थीं. फिलहाल, यह मामला जांच के अधीन है और अधिकारियों ने अभी तक सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. यह घटना इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि पटाया वॉकिंग स्ट्रीट एक बेहद लोकप्रिय नाइटलाइफ और टूरिस्ट इलाका माना जाता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News