Feedback
पंजाब की पठानकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुजानपुर इलाके से एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है. यह शख्स सुजानपुर के पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच नेशनल हाईवे नंबर 44 पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर वहां की लाइव फुटेज पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेज रहा था.
आरोपी नशे की पूर्ति के लिए देश के साथ गद्दारी कर रहा था और जम्मू-पंजाब नेशनल हाईवे की पल-पल की खबरें सरहद पार पहुंचा रहा था.
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे इस बड़े नेटवर्क के और भी खुलासे होने की उम्मीद है.
कैसे हुआ खुलासा?
पठानकोट के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिलो ने इस मामले को लेकर बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था. आरोपी ने सुजानपुर में नेशनल हाईवे नंबर 44 पर स्थित पुलों के पास मार्केट इलाके में कैमरे लगाए थे.
यह भी पढ़ें: पठानकोट में बछड़े से क्रूरता, ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा… हिंदू संगठनों में आक्रोश
एसएसपी ने बताया कि यह युवक नशे की लत पूरा करने के लिए विदेशी देश-विरोधी ताकतों के हाथों का खिलौना बना हुआ था. पुलिस की जांच में तीन और लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क का फैलाव कहां तक है और इसके पीछे कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू