छतरपुर में पत्नी के प्रेम-प्रसंग और चार साल से प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने से नाराज पति ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी पर जानलेवा हमला कर दिया।
लाठी-डंडों से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल प्रेमी की सात दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी पति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि उसका नाबालिग बेटा अभी फरार है। 24 अक्टूबर को लाठी-डंडों से किया था हमला पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की शाम 39 वर्षीय सरजू और उसके नाबालिग बेटे ने गांव के ही संदीप यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां सात दिन तक उसका इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार उसकी मौत हो गई।
चार साल से पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी पत्नी गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी ओशो गुप्ता के मुताबिक, संदीप यादव का पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी सरजू कुशवाहा की पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
शुरुआत में दोनों छिपकर मिलते थे, लेकिन बाद में महिला पति और अपने दोनों नाबालिग बच्चों को छोड़कर करीब चार साल से संदीप के साथ खुले तौर पर लिव-इन रिलेशन में रहने लगी थी।
एक ही गांव और मोहल्ले में रहने के कारण सरजू को यह बात लगातार परेशान करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि सरजू और उसके बेटे ने संदीप पर जानलेवा हमला कर दिया।
बच्चों को भी मां के अलग रहने से थी नाराजगी पुलिस के अनुसार, सरजू के दोनों नाबालिग बच्चे भी मां के पिता और परिवार को छोड़कर संदीप के साथ रहने से नाराज थे। गांव में उन्हें साथियों के ताने भी सुनने पड़ते थे। पुलिस इसी पारिवारिक विवाद और प्रेम-प्रसंग को घटना की वजह मानकर जांच कर रही है।
मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाएगी पुलिस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सरजू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुरुआत में उसके खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। वहीं, नाबालिग आरोपी अभी फरार है। थाना प्रभारी ओशो गुप्ता ने बताया कि
संदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई है। ग्वालियर मेडिकल कॉलेज से मर्ग डायरी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। फरार नाबालिग आरोपी की तलाश भी की जा रही है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.