रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में देशभर के अलग-अलग राज्यों के लोग पहुंचे थे। छत्तीस गढ़ से रैली में पहुंचीं शिल्पी तिवारी और हमीदा खान ने बताया कि वे इस रैली में आने के लिए कई दिन से तैयारी कर रही थीं। उन्होंने कहा कि रैली में आने का मकसद सिर्फ भीड़ बढ़ाना नहीं था, बल्कि इस बात पर मुहर लगाना था कि अबकी बात देश की सत्ता में परिवर्तन होना चाहिए और इसमें हम भी साथ देंगे। रैली में युवाओं की भी बड़ी संख्या था। यूथ कांग्रेस, एसएफआई समेत कई संगठन के कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए।
—–
मनाली से ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे
इंडिया गठबंधन की रैली में हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मनाली से दिल्ली पहुंचीं महिलाओं और पुरुषों की टीम पारंपरिक ढोल-नगाड़े और अन्य वाद्य यंत्र लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रैली के लिए वे शनिवार शाम छह बजे हिमाचल से बसों से चले थे और सुबह 7:30 बजे दिल्ली पहुंच गए थे। हिमाचल भवन में थोड़ी देर रुककर रामलीला मैदान पहुंच गए। उन्होंने एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे को न उठाते तो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा पैदा हो जाता।
—–
लखनऊ के निवासी का वोट बंगलुरू में
रैली में पहुंचे लखनऊ के एक अधिवक्ता ने बताया कि राहुल श्रीवास्तव नाम के उनके एक साथी का वोट बंगलुरू में बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत की गई तो अब उसमें संशोधन किया जा रहा है। इसी तरह बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जिनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है।
——
मैदान में बारिश का पानी भर जाने से हुई परेशानी
रैली से पहले दो दिन तक बारिश होने के कारण रामलीला मैदान में पानी जमा हो गया था। रविवार को मैदान में जगह-जगह पानी जमा रहा, जिसकी वजह से कुर्सियां नहीं बिछ पाई और रैली में आए लोगों को कई घंटों तक खड़े रहना पड़ा। मैदान में कीचड़ हो जाने की वजह से भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play