पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने नहर में लगाई छलांग, 10 घंटे बाद मिली लाश – Aaj Tak

Feedback
राजस्थान के कोटा में एक युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद नहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. घटना रविवार की है, जब 28 साल के रघुनंदन ने अपनी पत्नी और बच्चों के सामने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली. युवक का शव करीब 10 घंटे बाद घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर सोमवार सुबह बरामद किया गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रघुनंदन अपने ससुराल साकेतपुरा से अपनी पत्नी पिंकी और बच्चों के साथ कार से लौट रहे थे. रास्ते में उन्होंने गाड़ी रोकी और नहर में कूद गए. इस घटना के बाद पिंकी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
कुन्हाड़ी थाने के सर्कल इंस्पेक्टर अरविंद भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस रात में मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका. सोमवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और युवक का शव घटना स्थल से 2 किलोमीटर दूर नहर से बरामद किया गया.
रघुनंदन के पिता के अनुसार, उनका बेटा भजन मंडली के लिए ढोलक बजाने का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी पिंकी उन्हीं मंडलियों में डांसर थी. पिंकी की पहली शादी से तीन बच्चे हैं, जो रघुनंदन के साथ ही रहते थे.
रघुनंदन ने घटना से पहले सोशल मीडिया पर पारिवारिक विवाद को लेकर एक पोस्ट साझा की थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News