पवन सिंह बीजेपी कैंडिडेट्स के लिए प्रचार कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 15 साल पहले का बिहार और आज के बिहार में आप खुद अंतर देख सकते हैं और बोलने वाले तो बोलेंगे ही…हमारा NDA परिवार विकास की राह पर है और हम जितना बोलते ह
वहीं, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘बिहार को अब बिजली चाहिए, लालटेन नहीं। बिहार चलाना कोई बच्चों का खेल नहीं है।
यह चुनाव तय करेगा कि बिहार के युवा, महिलाएं और बुजुर्ग विकास का रास्ता चुनते हैं या जंगलराज। एनडीए सरकार ने किसानों को सम्मान निधि, गरीबों को आवास, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाएं दी हैं।
यूपी के डिप्टी CM ने तेजस्वी पर कसा तंज
RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘वे स्वंय जेल में होंगे। भ्रष्टाचार का आरोप चल रहा है। नौकरी के बदले जमीन लिखा लिए हैं। वे अपने को जेल जाने से बचा पाएंगे या नहीं बचा पाएंगे ये सोचे। भ्रष्टाचार, अपराध, माफियागिरी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी, ये सुशासन है।’
नरोत्तम मिश्रा बोले- बिहार में NDA सरकार आ रही
भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘पीएम मोदी जी की लहर चल रही है। बिहार में NDA सरकार आ रही है… तेजस्वी यादव के जुमलों से बिहार की जनता वाकिफ है। जो खुद फेल हैं वे रोजगार देने की बात कर रहे हैं।’
NDA की खबरों से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.