'पहलगाम आतंकी हमला मंगलवार को और बदला भी उसी दिन…,' पहलगाम हमले की पीड़ित बोली- मोदी सरकार को आम लोगों की भी परवाह – aajtak.in

Feedback
ओडिशा के बालासोर निवासी प्रशांत सत्पथी की पत्नी प्रियदर्शिनी सत्पथी ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष लोगों का बदला लेने के लिए सरकार और भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की. 
प्रियदर्शिनी ने कहा कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करके पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को सच्ची श्रद्धांजलि दी और उन्हें न्याय दिलाया. 
मृतक की पत्नी ने कहा, ” PM मोदी ने साबित कर दिया है कि भारत सरकार केवल अमीरों या सत्ता में बैठे लोगों के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी काम करती है. इस कार्रवाई से सरकार ने दिखाया कि वह मेरे जैसे गरीब और साधारण लोगों की भी परवाह करती है.” 
उन्होंने आगे कहा, ”मैं सरकार से अपील करती हूं कि जब तक पूर्ण न्याय नहीं मिलता, तब तक पीछे न हटे. मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वे सरकार का समर्थन करें, ताकि भारत में कहीं भी यात्रा करते समय किसी को डर न लगे. हर एक व्यक्ति की जान महत्वपूर्ण है.”
बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है. 
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ये सैन्य हमले किए गए. पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों की जान गई थी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News