Mojtaba Khamenei: अमेरिका और इजरायल के साथ जंग शुरू होने के बाद से ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पहली बार नजर आए हैं. ईरान की सेमी-ऑफिशियल मेहर न्यूज एजेंसी ने शनिवार, 8 अगस्त को उनका एक बिना तारीख वाला वीडियो जारी किया है. 28, फरवरी को अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का मृत्यु के बाद मोजतबा खामेनेई को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है और उनकी खराब सेहत को लेकर कई तरह की रिपोर्ट आ रहा थी. एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी यह पता नहीं चला है कि मुजतबा खामेनेई का यह वीडियो कब शूट किया गया था. किसी अन्य एजेंसी ने भी स्वतंत्र रूप से ये पुष्टि नहीं की है कि वीडियो में नजर आ रहे शख्स खामेनेई ही हैं.
वीडियो में मुजतबा कुछ लोगों के साथ बैठे हैं और उनसे बात कर रहे हैं, जबकि वे लोग उनकी बात पूरी ध्यान से सुन रहे हैं. हालांकि इसमें उनकी सेहत ठीक लग रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और कई अकाउंट्स ने इसे शेयर किया. इनमें से कई लोगों का दावा था कि यह मुजतबा खामेनेई का पुराना वीडियो है, जिसे ईरान के सरकारी मीडिया ने उनकी सेहत के बारे में लोगों को “गुमराह” करने के लिए शेयर किया था.
‘यूनाइटेड अगेंस्ट न्यूक्लियर ईरान’ संगठन के पॉलिसी डायरेक्टर जेसन ब्रोड्स्की ने कहा, यह फुटेज पुराना है, युद्ध से पहले का है. यह सबसे पहले मार्च में सामने आया था. यह दिखाता है कि ईरान की सरकार के मेहर न्यूज़ को मुजतबा का पुराना वीडियो शेयर करने की जरूरत महसूस हो रही है. एक अन्य सोशल मीडिया अकाउंट, ‘मिडिल ईस्ट 24’ ने दावा किया कि ईरान के लोगों ने ही इस वीडियो का सच सामने लाया और बताया कि यह “कोम (Qom) में उनके पिछले व्याख्यानों का पुराना वीडियो” है.
Iran’s Mehr RELEASES VIDEO of Supreme Leader Mojtaba Khamenei for ‘FIRST TIME’ pic.twitter.com/v3Rp81VfLH
— RT (@RT_com) August 8, 2026
ईरानवायर ने राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के प्रशासन के करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि ईरानी सरकार के उच्च स्तरों पर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई की हालत ‘बेहद गंभीर’ होने की अफवाहें फैल रही थीं. कुछ इजरायली मीडिया ने भी खबर दी कि मुजतबा ‘गंभीर हालत’ में हैं. ‘द जेरूसलम पोस्ट’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा, अगर हमें जल्द ही उनके शहीद होने की खबर मिले तो हमें हैरानी नहीं होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED