'पहली सूची में ही चार मुस्लिम उतार दिए, ओवैसी-चंद्रशेखर से इतना घबरा गए…', राजभर का अखिलेश यादव पर तंज – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला होने से पहले उम्मीदवारों की घोषणा करने पर सवाल उठाए हैं. साथ ही ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को लेकर भी अखिलेश यादव पर तंज कसा है.
राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘अखिलेश जी! अपने बड़े भाई से गजब गठबंधन बनाए हैं मित्र. बात चल रही है और बिना कुछ तय हुए प्रत्याशी भी घोषित कर दिए.’
सहारनपुर की दो सीटों को लेकर उठाए सवाल
राजभर ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन फाइनल नहीं हुआ, सीटों का बंटवारा नहीं हुआ, लेकिन टिकट बांटने की ऐसी हड़बड़ी है कि ‘स्पेशल 26’ की सूची पकड़ा दी. साथ ही सहारनपुर में भी दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए, जहां कांग्रेस के इमरान मसूद अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.
उन्होंने सवाल किया कि यह कांग्रेस को जवाब है या इमरान मसूद को? एक तरफ कांग्रेस को 26 सीटों का संदेश भेज रहे हैं और दूसरी तरफ उसकी पसंद वाली सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं. एक तरफ गठबंधन बचाने की चिंता है और दूसरी तरफ अपना राजनीतिक समीकरण बचाने की बेचैनी है.
अखिलेश जी! अपने “बड़े भाई” से ग़ज़ब गठबंधन बनाये हैं मित्र। बात चल रही है और बिना कुछ तय हुए प्रत्याशी भी घोषित कर दिए। कांग्रेस से गठबंधन फाइनल नहीं हुआ, सीटों का बंटवारा नहीं हुआ, लेकिन टिकट बांटने की ऐसी हड़बड़ी कि “स्पेशल 26” की सूची पकड़ा दी। साथ ही सहारनपुर में भी दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए, जहां कांग्रेस के इमरान मसूद अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। ये बड़के भैया को जवाब है या आपके “एम” वाले इमरान भाई को? उधर कांग्रेस को 26 सीटों का संदेश भेज रहे हैं, इधर उसकी पसंद वाली सीटों पर अपने उम्मीदवार बैठा रहे हैं। वाह अखिलेश जी, वाह। एक तरफ गठबंधन बचाने की चिंता और दूसरी तरफ अपना राजनीतिक समीकरण बचाने की बेचैनी। एक और बात! ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी देखकर इतनी घबराहट हो गई कि पहली ही सूची में पांच में चार मुस्लिम उम्मीदवार उतार दिए? लगता है मुस्लिम वोटों में बंटवारे का भय अभी से सताने लगा है! ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली से पहले पांच में चार मुस्लिम उम्मीदवारों की घोषणा संयोग है या मुस्लिम वोटों में सेंध लगने का डर? इतनी बेचैनी क्यों है मित्र? अभी तो ओवैसी और चंद्रशेखर ने मैदान में उतरने की घोषणा भर की है। पहली सूची में ही आपका राजनीतिक गणित सबके सामने आ गया। कांग्रेस वाले भी ध्यान से देख लें। कहीं ऐसा न हो कि 26 सीटों पर बातचीत करते-करते अखिलेश जी एक-एक करके आपकी पसंद की सीटों पर भी अपना उम्मीदवार घोषित करते जाएं। अखिलेश जी, टिकट तो पांच ही घोषित किए हैं, लेकिन अपनी घबराहट पूरी 403 सीटों वाली दिखा दी! जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव! @yadavakhilesh
ओम प्रकाश राजभर ने ओवैसी और चंद्रशेखर का जिक्र करते हुए सपा की पहली सूची में पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि ओवैसी और चंद्रशेखर की रैली से पहले पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवारों की घोषणा करना संयोग है या मुस्लिम वोटों में सेंध लगने का डर है? राजभर ने कहा कि अभी तो ओवैसी और चंद्रशेखर ने मैदान में उतरने की घोषणा भर की है और पहली सूची में ही अखिलेश यादव का राजनीतिक गणित सबके सामने आ गया है.
यह भी पढ़िएः ‘गठबंधन के अंदर सहयोगी होता है, भिखारी नहीं…’, सपा की लिस्ट पर भड़के इमरान मसूद Exclusive interview
कांग्रेस को भी किया आगाह
राजभर ने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि 26 सीटों पर बातचीत करते-करते अखिलेश यादव एक-एक करके कांग्रेस की पसंद की सीटों पर भी अपने उम्मीदवार घोषित करते जाएं. उन्होंने आगे लिखा, ‘अखिलेश जी, टिकट तो पांच ही घोषित किए हैं, लेकिन अपनी घबराहट पूरी 403 सीटों वाली दिखा दी!’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News