पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए आत्मघाती हमले में 8 लोगों की मौत, 35 घायल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को एक बड़ा सुसाइड ब्लास्ट हुआ, जिसमें करीब 8 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. विस्फोट के बाद आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा. प्रशासन ने हालात को देखते हुए अस्पतालों में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है ताकि घायलों का तुरंत इलाज किया जा सके.
ये भी पढ़ें: मुनीर ने ट्रंप को दिया धोखा? पाकिस्तान का चेहरा फिर से बेनकाब; सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमलावर विस्फोटकों से भरे एक थ्री व्हिलर ऑटो रिक्शा में ट्रैवल कर रहा था. ये विस्फोट बिजी नौरंग बाजार क्षेत्र के फाटक चौक पर हुआ. अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में दो ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और एक महिला भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि हमला खैबर पख्तूनख्वा के जिस संवेदनशील इलाके में हुआ, वहां पहले भी कई बार आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं. शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान तालिबान यानी टीटीपी से जुड़े आतंकियों का हाथ हो सकता है. हालांकि अभी तक किसी संगठन ने ऑफिशियल तौर पर इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कई जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि हमले में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की जांच की जा रही है.
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद सुहैल अफरीदी ने हमले के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने परिवारों को सरकार की ओर से हर मुमकिन मदद का आश्वासन दिया और कहा कि वो इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. इससे पहले सोमवार को, उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक शादी में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी वैन खाई में गिर गई. इस हादसे में करीब 11 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए.ये घटना खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले के जाने-माने टूरिस्ट प्लेस मलम जब्बा में घटी. रेस्क्यू 1122 के मुताबिक, इस घटना में मरने वालों में दूल्हे की मां समेत कई महिलाएं और बच्चे शामिल थे.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की ट्रेनों में होता है ‘पार्लर डिब्बा’, जानिए बाकी ट्रेनों से कितना अलग है ये खास कोच

न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News