vivo V80 5G फोन 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी, 12GB RAM और Snapdragon प्रोसेसर पर हो सकता है लॉन्च – 91mobiles.com

वीवो वी70 सीरीज फरवरी महीने में इंडिया में लॉन्च हुई थी। इस सीरीज के तहत vivo V70, V70 FE और V70 Elite स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे। वी70 5जी फोन के बाद अब इसकी अगली जेनरेशन के वीवो वी80 स्मार्टफोन की डिटेल्स भी सामने आने लगी है। बीते दिनों में कई लीक्स सामने आए हैं जिनमें vivo V80 का जिक्र ​हुआ है। विभिन्न लीक्स में वीवो वी80 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर हुई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo V80 5G फोन को लेकर चर्चा है कि इसे Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रोचक बात यह है कि कंपनी के vivo V70 Elite स्मार्टफोन को इसी चिपसेट पर लॉन्च किया गया था। यानी वी80 की परफॉर्मेस पावर वी70 एलिट जैसी हो सकती है।
बताते चलें कि वीवो वी70 एलिट 5जी फोन 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 18,15,619 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। इस फोन में LPDDR5X RAM टेक्नोलॉजी दी गई है जो फास्ट और स्मूथ मल्टीटास्किंग प्रदान करती है। लीक की मानें तो अपकमिंग वीवो 5जी फोन वी80 में यही रैम तकनीक मिलेगी और इसके साथ UFS 4.1 Storage का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। उम्मीद कर सकते हैं कि यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित लेटेस्ट OriginOS पर लाया जाएगा।
वीवो वी80 5जी 200MP camera वाला फोन हो सकता है। लीक्स की मानें तो फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V80 को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
इस अपकमिंग vivo 5G फोन में 6.59-इंच स्क्रीन दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार यह 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। गौरतलब है कि मौजूद वीवो वी70 का भी स्क्रीन साइज इतना ही है। यह flat AMOLED स्क्रीन वाला फोन है जिसपर 5000nits पीक ब्राइटनेस, 4320Hz PWM डिमिंग और 3D Ultrasonic इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
vivo V80 में पावर बैकअप के लिए 7000mAh Battery दी जा सकती है। बताते चलें कि मौजूद वी सीरीज के वी70 और वी70 एलिट, दोनों स्मार्टफोन 6500एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि बैटरी के मामले में वीवो फैंस को लॉन्च होने वाले वी80 स्मार्टफोन में बेहतर अपग्रेड प्राप्त होगी। वहीं वीवो वी80 5जी फोन में कंपनी Bypass Charging टेक्नोलॉजी भी साथ दे सकती है।

वीवो वी80 को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह मोबाइल साल 2026 की तीसरी तिमाही में टेक मंच पर दस्तक दे सकता है। यानी vivo V80 इंडिया लॉन्च में अभी काफी समय है और तब तक इस अपकमिंग फोन से जुड़ी कई खबरें सामने आती रहेगी। लिहाजा अभी वीवो वी80 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स को महज एक लीक के तौर पर ही लिया जाना बेहतर है।
वीवो वी70 सीरीज का जिक्र करें तो vivo V70 का बेस वेरिएंट 8GB RAM के साथ 256GB storage सपोर्ट करता है जिसका लॉन्च प्राइस 45,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन के बड़े वेरिएंट को 12GB RAM + 256GB storage पर लाया गया है जिसका लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये है। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
vivo V70 Elite का स्टार्टिंग प्राइस 51,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM + 256GB storage दी गई है। इस 12GB RAM वाले वीवो फोन को 256GB मेमोरी पर 56,999 रुपये और 512GB स्टोरेज के साथ 61,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वीवो वी70 एलिट की फुल डिटेल यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
vivo V70 FE का प्राइस 37,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वेरिएंट का रेट 40,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB storage वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 44,999 रुपये है। वी70 एफई की विस्तृत जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News