चार लोगों ने बेच दी Groww की ₹4,800 करोड़ की हिस्‍सेदारी, शेयर हुआ क्रैश! – AajTak

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच, ब्रोकिंग प्‍लेटफॉर्म बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड (Groww) में अपनी 6.8 फीसदी हिस्‍सेदारी बेच दी. हिस्‍सेदारी बेचते ही कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई. 
इन चार लोगों ने बेची हिस्‍सेदारी: पीक एक्सवी (पीक एक्सवी पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट्स VI-1), सिकोइया (सिकोइया कैपिटल ग्लोबल ग्रोथ फंड III – यूएस/इंडिया एनेक्स फंड), वाई कॉम्बिनेटर (वाईसी होल्डिंग्स II, एलएलसी) और रिबिट (रिबिट कैपिटल वी एलपी, रिबिट केमैन जीडब्ल्यू होल्डिंग्स वी, लिमिटेड और जीडब्ल्यू-ई रिबिट अपॉर्चुनिटी वी, एलएलसी) ने ब्लॉक डील की.
​​इन शेयरधारकों ने लगभग 177 रुपये प्रति शेयर के भाव से 4,750.68 करोड़ रुपये के 26.84 करोड़ शेयर बेचे हैं. हिस्‍सेदारी की बिक्री के चलते Groww के शेयरों में 7 फीसदी तक की गिरावट आई. 
मंगलवार को शेयर की कीमत पिछले बंद भाव 193.70 रुपये के मुकाबले गिरकर 180.15 रुपये हो गई. हालांकि करोबार बंद होने तक शेयर 5.39% टूटकर 183.09 रुपये पर बंद हुआ. ब्रोकिंग फर्म का मार्केट कैप घटकर 1.16 लाख करोड़ रुपये रह गया. यह गिरावट 4,750 करोड़ रुपये के ब्लॉक डील के कारण आई है. आईपीओ लॉक की अवधि समाप्त होने के बाद, ग्रोव के कुल 418.19 करोड़ शेयर, जो इसकी कुल बकाया इक्विटी का 68 प्रतिशत है, आज से ट्रेडिंग के लायक हो चुके हैं. 
आज बीएसई पर 2.86 करोड़ शेयरों का लेन-देन होने के बाद ग्रोव के शेयरों ने उच्चतम कारोबार (524.74 करोड़ रुपये) दर्ज किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, पेश किए गए शेयर कुल बकाया इक्विटी का 4.3 प्रतिशत थे, और यह सौदा एनएसई के सोमवार के बंद भाव 193.52 रुपये से 8.5 प्रतिशत की छूट पर होने की संभावना है. 
कोटक सिक्‍योरिटीज लिमिटेड पीक एक्सवी, सिकोइया और वाई कॉम्बिनेटर के लिए प्लेसमेंट एजेंट थी. वहीं, बिजनेस टुडे के सूत्रों के अनुसार, जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पीक एक्सवी, सिकोइया और रिबिट के लिए प्लेसमेंट एजेंट है. 
शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, पीक एक्सवी पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट्स के पास ग्रोव में 16.88 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि वाई कॉम्बिनेटर से जुड़ी दो संस्थाओं के पास 11.25 प्रतिशत और रिबिट कैपिटल से जुड़ी दो संस्थाओं के पास 12.36 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. सिकोइया कैपिटल ग्लोबल ग्रोथ फंड III, जो एक विक्रय शेयरधारक भी है, के पास 1.57 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. 
नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News