'पापा की हत्या करवाने के लिए जानबूझकर हटाई गई थी सुरक्षा', राजीव गांधी हत्याकांड पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप – rahul gandhi said rajiv gandhi security removed for assassination news in hindi – Jagran

राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके पिता राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी ताकि उनकी हत्या की जा सके। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक वीडियो में इस भयावह अनुभव और परिवार के डर को साझा किया।
राजीव गांधी की हत्या पर राहुल का बड़ा आरोप (तस्वीर- PTI)
राहुल गांधी ने राजीव गांधी की सुरक्षा हटाने को हत्या की साजिश बताया।
सोनिया और प्रियंका ने परिवार के भयावह अनुभवों को साझा किया।
1989 में सत्ता जाने के बाद राजीव गांधी की सुरक्षा घटाई गई थी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला दावा किया है। अपनी मां सोनिया गांधी के किताब पर चर्चा करते हुए एक नए वीडियो में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उनके पिता की सुरक्षा जानबूझकर इसलिए हटाई गई थी, ताकि उनकी हत्या की जा सके।
इस वीडियो में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उस दौर के भयावह अनुभवों और परिवार के डर को साझा किया है। वीडियो में बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मेरा रुख बिल्कुल साफ है। पापा की सुरक्षा इसलिए हटाई गई थी ताकि उनकी हत्या हो जाए।
वीडियो में राहुल गांधी ने आगे कहा कि सुरक्षा हटाना महज कोई गलती या हादसा नहीं था, बल्कि जानबूझकर ऐसा माहौल तैयार किया गया था। जो कुछ हो रहा था वह साफ दिख रहा था। मैंने यह बात अपने पिता और मां दोनों से कही थी और इस मुद्दे पर मेरी पापा से बहस भी हुई थी।
राहुल ने बताया कि मई 1991 में राजीव गांधी की हत्या से ठीक पहले उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी को आगाह किया था कि अगर सुरक्षा को लेकर कुछ नहीं किया गया, तो उन्हें बहुत जल्द अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत लौटना पड़ेगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि दुखद रूप से उनकी यह आशंका सच साबित हुई और 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती बम हमले में 46 वर्षीय राजीव गांधी की हत्या कर दी गई।
इसके अलावा वीडियो में सोनिया गांधी ने भी श्रीपेरंबदूर से ठीक पहले हुए बिहार दौरे को याद करते हुए उसे बेहद भयावह बताया। उन्होंने कहा कि उस समय राजीव जी विपक्ष के नेता थे और राहुल भी उनके साथ बिहार गए थे। वे एक खुली जीप में थे और उन पर पत्थर फेंके जा रहे थे। जब आपके पास उचित सुरक्षा न हो और आप किसी ऐसे राज्य में जाएं जहां विपक्षी या बीजेपी की सरकार हो, तो वहां का प्रशासन सुरक्षा पर खास ध्यान नहीं देता।
सोनिया गांधी ने आगे बताया कि बिहार दौरे पर अपने पिता के खिलाफ हो रही नारेबाजी और पथराव को देखकर राहुल बुरी तरह डर गए थे। घर लौटकर राहुल ने उनसे कहा था कि मम्मा, अगर हमने पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया, तो मुझे पता है कि मैं बहुत जल्द उनके अंतिम संस्कार के लिए वापस आऊंगा। राहुल ने भी इस बिहार दौरे को आखिरी चेतावनी करार दिया था।
वीडियो में प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया कि 1984 में दादी की हत्या के बाद मां सोनिया गांधी पिता की सुरक्षा को लेकर बेहद डरी हुई रहती थीं। प्रियंका ने याद करते हुए कहा कि मेरा कमरा घर के आगे की तरफ था, इसलिए मैं सब देखती थी। मां रात में उठकर घर के बाहर लगे कंटीले तारों की जांच करती थीं और देखती थीं कि सुरक्षा गार्ड सो तो नहीं रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं भी तब तक नहीं सोती थी जब तक पापा के कदमों की आहट नहीं सुन लेती थी। उन्होंने कहा कि पिता की मौत को लेकर राहुल का आकलन पूरी तरह तार्किक था, जबकि उनकी अपनी प्रतिक्रिया भावनात्मक थी।
गौरतलब है कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बने राजीव गांधी कई सालों तक बुलेटप्रूफ जैकेट पहनते थे और कमांडो के कड़े घेरे में रहते थे, जिस पर विरोधी अक्सर तंज कसते थे। 1989 के चुनाव में हार के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने कहा था कि कमांडो के घेरे में रहने के कारण राजीव जनता से कट गए हैं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा कम कर दी गई थी।
5 मई, 1991 को बिहार की एक रैली में खुद राजीव गांधी ने भी कहा था कि खतरा अभी कम नहीं हुआ है, लेकिन उनके पास कोई विकल्प नहीं है या तो वे चुनाव प्रचार करें या फिर अपनी सुरक्षा की चिंता करें। इसके महज 16 दिन बाद उनकी हत्या हो गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News