नमस्कार,
आज की सबसे बड़ी खबर सपा-कांग्रेस के बीच शीट शेयरिंग की बैठक से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर सपा नेता आजम खान के बयान को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें…
1. सपा कांग्रेस की 3 घंटे चली बैठक बेनतीजा, यूपी में कांग्रेस ने 125 सीटें मांगी, सपा 26 पर तैयार
यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग में पेंच फंसता दिख रहा। अखिलेश 403 विधानसभा में से सिर्फ 26 सीटें देना चाहते हैं। वहीं, कांग्रेस 125 सीटों की मांग पर अड़ी है। दिल्ली में मंगलवार को दोनों पार्टियों के बीच करीब सवा 3 घंटे बैठक हुई। पूरी खबर पढ़ें
2. आजम बोले- चुनाव लड़ने से कौन माई का लाल रोकेगा, हुक्मरान बड़ा जालिम, पूरा देश डरा हुआ है
सपा नेता आजम खान ने मंगलवार को रामपुर में कहा- मुझे चुनाव लड़ने से कौन माई का लाल रोक सकता है? मेरा चुनाव मेरी साइकिल है। साइकिल लड़ेगी, साइकिल जीतेगी। आजम ने कहा- उन्हें साइकिल के अलावा कुछ नजर नहीं आता। पूरी खबर पढ़ें
3. रामदेव पलटे, कहा- धीरेंद्र शास्त्री मेरे बच्चे जैसा, बागेश्वर बाबा बोले- बढ़िया आशीर्वाद दिया
रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर अपने बयान पर मंगलवार को हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा मेरे सामने बालक जैसे हैं। उनकी बातों से दुख पहुंचा तभी डांटा। उन्होंने भी इसे प्यार के रूप में स्वीकार किया। पूरी खबर पढ़ें
4. काशी में देव दीपावली, 11 लाख दीये जगमगाए, 40 देशों से लोग पहुंचे
काशी में आज देव दीपावली मनाई जा रही है। नमो घाट पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पहला दीप जलाया। इसके साथ ही काशी के 84 घाटों पर करीब 11 लाख दीये जलाए गए हैं। देव दीपावली देखने के लिए 40 देशों से मेहमान काशी पहुंचे हैं। पूरी खबर पढ़ें
5. स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मारी, 4 बच्चों की मौत, कन्नौज में एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी
कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। बच्चे आगरा में पिकनिक मनाकर कौशांबी लौट रहे थे। बस कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की थी। पूरी खबर पढ़ें
अब 8 अहम खबरें…
6. मेरठ में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी उजैद, जम्मू-कश्मीर के एयरबेस पर हमले की तैयारी में था
मेरठ में सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध आतंकी उजैद कुरैशी को गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि उजैद जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की साजिश रच रहा था और शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा था। पूरी खबर पढ़ें
7. राजभर की अतरौलिया सीट पर मंत्री निषाद से ठनी, कहा- औकात नहीं जो वहां माहौल बना दे
यूपी में मंत्री ओपी राजभर ने मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की। मुलाकात ऐसे वक्त हुई, जब आजमगढ़ की अतरौलिया सीट को लेकर राजभर और संजय निषाद के बीच ठनी हुई है। निषाद ने इस सीट पर दावेदारी की थी। पूरी खबर पढ़ें
8. व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को 3 साल की सजा, 28 साल पहले व्यापार कर भवन में आगजनी की थी
व्यापारी नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल को तीन साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने मामले में 2 और दोषियों को सजा सुनाई। दरअसल तीनों दोषियों ने साल 1998 में लखनऊ के व्यापार कर भवन में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। पूरी खबर पढ़ें
9. लखीमपुर में बाप-बेटे समेत 4 की मौत, वैन को ट्रक ने टक्कर मारी, 11 फीट की कार 8 फीट बची
लखीमपुर खीरी में वैन को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की मौत हो गई। कार सवार 11 लोग दिनभर काम करने के बाद घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि 11 फीट की वैन 7-8 फीट रह गई। पूरी खबर पढ़ें
10. ‘दे दे प्यार दे’ पर BJP विधायक ने लगाए ठुमके, मनोज प्रजापति के डांस पर समर्थकों ने नोट लुटाए
हमीरपुर में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति भतीजे की शादी में जमकर नाचे। गाना ‘दे दे प्यार दे’ बजा तो विधायक खुद को रोक नहीं पाए। डीजे पर जाते ही विधायक जोश में आकर नाचने लगे। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नोट उड़ाए। पूरी खबर पढ़ें
11. कानपुर में तेंदुए के अटैक का, खेत में घुसते ही झपट्टा मारा, 9 जख्मी; जान बचाकर भागे लोग
कानपुर में तेंदुए ने खेतों में काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। इसमें 9 लोग घायल हो गए। तेंदुए को घेरने के लिए करीब 12 लोग खेत में पहुंचे। बाद में 50 और लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। इसी दौरान तेंदुए ने गांववालों पर झपट्टा मार दिया। पूरी खबर पढ़ें
12. प्रयागराज में दलित छात्रा के कपड़े फाड़े, मारपीट, छात्र ने कॉलेज के अदंर बाल पकड़कर घसीटा
प्रयागराज में बीए सेकेंड ईयर की एक दलित छात्रा से छात्र ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे जमीन पर गिराकर लात-घूसों मारे। उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए कॉलेज के अंदर ले गया। उसके कपड़े फाड़ दिए। छात्रा की सहेलियों ने उसे बचाया। पूरी खबर पढ़ें
13. एकतरफा प्यार में नानी-नाती का मर्डर, बदायूं में मासूम के सामने की हत्या, बच्चे का भी गला दबाया
बदायूं में एक युवक ने एकतरफा प्यार में महिला और उसके नाती (8) की गला दबाकर हत्या की थी। आरोपी महिला से मिलने के लिए रात में उसके घर गया था। तभी महिला के शोर मचाने पर नाती जग गया। इसके बाद आरोपी ने दोनों को मार डाला। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है…
14. गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पुलिस गिरफ्त से भागा आरोपी, हिमाचल से पेशी पर आगरा लाया गया था
आगरा में गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वह हिमाचल प्रदेश से पेशी पर लाया गया था। घटना सोमवार देर रात एक होटल की है। अगली सुबह आरोपी सीधे कोर्ट में देखा गया। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या रहेगा खास…
15. आजम खान लखनऊ आएंगे
सपा नेता आजम खान जेल से छूटने के बाद पहली बार लखनऊ आएंगे। 25 नवंबर को सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात कर सकते हैं।
कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.