पार्टनर से नहीं कर पा रहे ब्रेकअप, नो टेंशन… कंपनी हायर कर रही 'चीफ ब्रेकअप ऑफिसर', मिलेगी ₹2.8 लाख सैलरी – Live Hindustan

अगर आप अपने पार्टनर से रिश्ता खत्म करना चाहते हैं, लेकिन सामने बैठकर ‘ब्रेकअप’ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, तो अब इसके लिए भी आप किसी कंपनी की सर्विस ले सकते हैं, जिसके लिए कंपनी बकायदा नौकरी भी दे रही है। जी हां, एक कंपनी ऐसे लोगों की तलाश कर रही है जो दूसरों की ओर से उनके पार्टनर को ब्रेकअप की जानकारी दें। इसके बदले कंपनी हर महीने करीब 2.8 लाख रुपए तक की सैलरी भी दे रही है।
डेटिंग प्लेटफॉर्म Dating.com ने ‘चीफ ब्रेकअप ऑफिसर (CBO)’ नाम से एक अनोखी नौकरी निकाली है। यह पूरी तरह वर्क फ्रॉम होम जॉब है, जिसमें चुने गए व्यक्ति को हर महीने 3,000 डॉलर (करीब ₹2.8 लाख) दिए जाएंगे।
इस नौकरी में चुने गए शख्स का काम उन लोगों की तरफ से उनके पार्टनर को यह बताना होगा कि रिश्ता अब खत्म हो चुका है।
कंपनी के मुताबिक, उम्मीदवार में बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल, इमोशनल इंटेलिजेंस और आज की डेटिंग कल्चर की अच्छी समझ होनी चाहिए।
सिर्फ इतना ही नहीं, CBO को यह भी तय करना होगा कि ब्रेकअप कितना मुश्किल है- आसान, उलझा हुआ या फिर पूरी तरह बर्बाद करने वाला मामला।
इस नौकरी के लिए कंपनी उन लोगों को प्राथमिकता दे रही है, जो कम से कम तीन ब्रेकअप झेल चुके हों और जिन्हें रिलेशनशिप, सिचुएशनशिप और इट्स कॉम्प्लिकेटेड जैसे रिश्तों के फर्क की अच्छी समझ हो।
चुने गए उम्मीदवार का काम होगा कि वह कड़वे रिश्ते का अंत भी सम्मानजनक तरीके से कराए और सामने वाले की नाराजगी भी संभाले।
कंपनी का कहना है कि इस पद का मकसद ‘Ghosting’ जैसी बढ़ती समस्या को खत्म करना है। Ghosting यानी बिना कुछ बताए अचानक रिश्ता खत्म कर देना और सामने वाले से हर तरह का संपर्क तोड़ लेना।
कंपनी के मुताबिक, एक सर्वे में सामने आया कि Gen Z और Millennials के 84% लोग अपने किसी न किसी रिश्ते में घोस्टिंग का शिकार हो चुके हैं।
Dating.com की डेटिंग एक्सपर्ट जेमी ब्रॉन्स्टीन का कहना है कि लोग हमेशा से मुश्किल बातचीत से बचते रहे हैं, लेकिन नई तकनीक ने ऐसा करना और आसान बना दिया है।
उनके मुताबिक, आज रिश्तों में सबसे बड़ी समस्या ईमानदारी से बात न करना, भावनात्मक जिम्मेदारी से बचना और जवाबदेही की कमी बन चुकी है।
इस अनोखी नौकरी की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है। कई लोग इसे मजेदार आइडिया बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि अगर इससे लोगों को रिश्ते खत्म करने का सम्मानजनक तरीका मिलता है, तो यह पहल वाकई कामयाब हो सकती है।
कुल मिलाकर, अगर आपको किसी से “अब हमारा रिश्ता खत्म हो चुका है” कहने में झिझक होती है, तो अब शायद यह काम आपके बजाय ‘चीफ ब्रेकअप ऑफिसर’ करेगा।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News